उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

UP Bijnor Political News: लेखपाल संघ के अध्यक्ष चुने गए विजय चौधरी

Vijay Chaudhary elected president of Lekhpal Sangh

UP Bijnor Political News: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कार्य करणी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न किया गया। जिसमें अध्यक्ष एवं मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनिष्ठ उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। ऑडिटर पद को निर्विरोध चुना गया।

जानकारी के मुताबिक तहसील नजीबाबाद में उत्तर प्रदेश (uttar Pradesh) लेखपाल संघ की तहसील नजीबाबाद इकाई की कार्य करणी का चुनाव शांति पूर्ण सम्पन हुआ। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय चौधरी ने कुल 50 मत प्राप्त किये, वही दूसरे प्रत्याशी लेसवंत कुमार को मात्र 20 वोट प्राप्त हुए, अध्यक्ष पद पर श्री विजय कुमार 30 मतों से विजय रहे। तहसील मंत्री पद पर श्री गौरव कुमार ने कुल 42 मत प्राप्त किये, गौरव कुमार ने 14 वोट अधिक लेकर जीत प्राप्त कि है। वही दूसरे प्रत्याशी श्री पवन दिवाकर को 28 वोट ही मिल पाए, तहसील मंत्री पद पर श्री गौरव कुमार ने अपनी शानदार जीत दर्ज कराई। तहसील नजीबाबाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री आलोक कुमार विजय रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री रवि कुमार विजय रहे। उच्च सचिव पद पर अभिषेक कुमार विजय रहे। कोसा अध्यक्ष पद पर श्री अनुज कुमार विजय रहे। व ऑडिटर पद पर श्री सागर कुमार इसी पैनल से निर्विरोध चुने गए। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया और उनको शपथ दिलाई गई।

Naeem Ansari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button