Trisha Krishnan Seen With Vijay's Parents at Independence Day Event, Video Goes Viral (PIC-X)
Vijay Trisha Relationship: चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता से नेता बने विजय के साथ इस कार्यक्रम में तृषा भी नजर आईं। समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के (Vijay Trisha Relationship) साथ बैठी दिखाई दे रही हैं।
तृषा का विजय के माता-पिता के साथ बैठना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी साथ मौजूदगी इन चर्चाओं को अक्सर हवा देती है। हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर (Vijay Trisha Relationship) कोई बयान नहीं दिया है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखीं तृषा कृष्णन
चेन्नई में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने शेयर किया है। वीडियो में तृषा कृष्णन को विजय के माता-पिता के साथ बैठकर कार्यक्रम देखते हुए देखा जा सकता है। इस खास मौके के लिए तृषा ने पीले रंग की साड़ी के साथ हरे रंग का ब्लाउज पहना था। उन्होंने बालों में स्लीक जूड़ा बनाया और उसमें गजरा लगाया हुआ था। समारोह के दौरान अभिनेत्री काफी खुश नजर आईं। पीटीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ” चेन्नई में स्वतंत्रता दिवस समारोह (Vijay Trisha Relationship) में शामिल हुईं एक्ट्रेस तृषा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और विजय के माता-पिता के साथ बैठीं.’
विजय और तृषा के रिश्ते की फिर होने लगी चर्चा
तृषा कृष्णन और विजय की दोस्ती और कथित रिश्ते को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा गया है। इससे पहले तृषा विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। दोनों को चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में मैचिंग आउटफिट में साथ देखा गया था। इसके अलावा दोनों अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की शादी में भी साथ नजर आए थे। अब स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजय के माता-पिता के साथ तृषा की (Vijay Trisha Relationship) मौजूदगी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
विजय की पत्नी के तलाक की खबर भी आई थी
विजय की निजी जिंदगी को लेकर भी हाल में काफी चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी ने तलाक के लिए केस दायर किया था, हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। इसी बीच विजय और तृषा की साथ में मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। हालांकि, दोनों कलाकारों की ओर से इन अटकलों पर अब तक (Vijay Trisha Relationship) कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
राजनीति में सक्रिय हैं विजय
विजय अब फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। अभिनय से संन्यास लेने के बाद उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका शुरू की है और फिलहाल तमिलनाडु की राजनीति में उनका फोकस बढ़ गया है। वहीं तृषा कृष्णन लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं और उनके पास कई बड़े (Vijay Trisha Relationship) प्रोजेक्ट हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘विश्वम्भरा’ और ‘राम’ में नजर आएंगी तृषा
तृषा कृष्णन को हाल ही में फिल्म ‘करप्पू’ में देखा गया था। अब अभिनेत्री की अगली फिल्मों में चिरंजीवी के साथ ‘विश्वम्भरा’ शामिल है। यह सामाजिक-फैंटेसी और एक्शन ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इसके अलावा तृषा के पास मलयालम फिल्म ‘राम’ भी है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में अभिनेत्री आने वाले समय में अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में नजर (Vijay Trisha Relationship) आएंगी।

