सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने अपनी बहादुरी से एक अन्य लड़के की जान बचाई। यह वीडियो एक छोटी सी नदी के ऊपर बने पुल के बीच पिलर्स पर फिल्माया गया है, लेकिन यह कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और इसे खूब सराहा जा रहा है।
वीडियो में क्या है खास?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का पुल के पिलर्स के बीच गमछा लेकर जाता है और उसे नीचे की तरफ लटका देता है। तभी नजर आता है कि नदी के पानी के तेज बहाव में एक लड़का बहता हुआ आ रहा है। मदद करने वाला लड़का गमछे को मजबूती से पकड़कर पानी में बहते लड़के की तरफ लटकाता है ताकि वह उसे पकड़ सके।
बहादुरी का नजारा
वह लड़का, जो पानी में बह रहा था, गमछे को पकड़ लेता है और उसे कसकर पकड़ता है। इसके बाद मदद करने वाला लड़का अपनी पूरी ताकत से उसे ऊपर खींचने की कोशिश करता है। अंततः वह लड़के को सुरक्षित ऊपर खींच लेता है और उसकी जान बचा लेता है। इस अद्भुत बहादुरी और त्वरित सोच ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
सोशल मीडिया पर साझा वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘ऐसे काम के लिए एक सलाम तो बनता है।’ वीडियो को 13 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग मदद करने वाले लड़के की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं और उसे असली हीरो बता रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जिगर है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- लोगों को अच्छा संदेश दिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस आदमी को सलाम है। वहीं, एक यूजर ने लिखा- ये सब जानबूझकर करते हैं। वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोग इसे शेयर कर चुके हैं। लोगों ने इस बहादुर लड़के की सराहना करते हुए उसे सलाम किया है और उसकी त्वरित प्रतिक्रिया को प्रशंसनीय बताया है।

