Viral Video: रईसी देखकर लोग हुए हैरान, कह दिया कि पैसे की नहीं है इज्जत
Viral Video: People were surprised to see the rich man, said that money is not respected
सोशल मीडिया पर हर रोज तरह-तरह के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाता है जिसे देखकर आप अपनी हसीं नहीं रोक सकते, तो कुछ वीडियो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया स्क्रॉल करते समय हमारी नजर अचानक किसी एक पोस्ट पर रुक जाती हैं जो हमें काफी मजेदार लगती है। हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी अमिरी को दिखा रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या यह सच है। क्या लोगों के पास इतना पैसा होता है? वे लोग इसी तरह से अपने पैसों का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के पैरों के नीचे नोटों की गड्डियां बिछा दी है जिसे देखकर हर कोई दंग है।
दरअसल, हम आपको ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लड़की के पैरों के नीचे नोटों की गड्डियां बिछा दी हैं। शख्स ने ऐसा तब किया जब उसकी गर्लफ्रेंड हेलीकॉप्टर से नीचे उतर रही थी। वीडियो में आप साप-साफ देख सकते हैं कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से कितना प्यार करता है साथ ही अपनी रईसी दिखाने के लिए लड़की को हेलीपैड ग्राउंड तक लेकर आया हुआ है और जब हेलीकॉप्टर आता है तो वह अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ कर उसे हेलीकॉप्टर से नीचे उतारता है। उस समय दोनों एक दुसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे है। वहीं शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को हेलीकॉप्टर से नीचे उतारने के लिए नोटों की सीढ़ियां भी बनाई है। जिसपर शख्स की गर्लफ्रेंड उतर कर पैर सीधे उन नोटों की गड्डियों पर रखती हैं और आगे चलने लगती है। और शख्स ने पूरे रास्ते अपनी गर्लफ्रेंड को नोट के बने गड्डियां पर चलाता है। इसे देख कर यहीं लग रहा है कि मानो जैसे रेड कार्पेट के जगह पर नोट बिछा दी गई हो।
https://www.instagram.com/reel/C7vRO1NN8lM/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
वीडियो देख लोगों ने हुए हैरान
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स एक बिजनेसमैन है और यह वीडियो सर्गेई कोसेंको का हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @mr.thank.you से शोयर किया है। सर्गेई आए दिन इसी तरह के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही रहते हैं। जब तक इस वीडियो पर खबर लिखा जा रहा था तब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर चुके है और करोड़ों लोगों ने इसे देख चुके है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसके अमिरी का अंदाजा लगा रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर अलग-अलग प्रकार को कमेंट कर रहे है। कुछ ने कहा की ये तो रईसी की हद हो गई है। तो वहीं कुछ लोगों ने तो यह भी कहा दिया कि इस शख्स को पैसों की इज्जत करनी चाहिए।