SliderSocial Media

Viral Video: स्टंट दिखाने के चक्कर में लड़का ऐसा गिरा कि दोबारा उठ नहीं पाया

Viral Video: While trying to show a stunt, the boy fell so much that he could not get up again.

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल होती है कभी फनी वीडियो तो कभी स्टंट वाली तो कभी-कभी कुछ ऐसी वीडियो वायरल हो जाती है जिसे देखकर सबकी हंसी छूट जाती है। वैसे भी कई लोगों को सोशल मीडिया पर स्टंट दिखाने का बड़ा शौक होता है। वे जहां भी जाते हैं, वहां स्टंट करने लगते हैं। कभी ऊंची जगह से छलांग लगाने लगते है तो कभी अजीब तरीके से दीवार पर चढ़ने की कोशिश करने लगते है। ऐसे ही एक स्टंट करते हुए लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिससे लोगों की हंसी छूट जाती है तो साथ ही यह स्टंट दिखाना लड़के के लिए काफी भारी पड़ जाता है और उसे पूरी जिंदगी भर के लिए एक सबक मिल जाता है।

स्टंट दिखा रहा लड़के के साथ हुआ हादसा

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह वीडियो किसी एक कॉलेज का है। जिसमें एक लड़का एक साथ कई स्टंट दिखाता है। स्टंट करते समय लड़का उछल कर टेबल पर चढ़ने की कोशिश करता है लेकिन उसी समय लड़के का बैलेंस बिगड़ जाता है जिस वजह से वह नीचे गिर जाता है। लड़का अपनी पीठ के बल से नीचे गिरता है जिस वजह से वह बेहोश हो जाता है और दोबारा वह उठ ही नहीं पाता है। वीडियो देखकर यहीं लगता है कि स्टंट दिखाने के चक्कर में लड़के को बहुत बुरी तरीके से चोट लग गई है। यह देखकर कॉलेज में मौजूद आस-पास के सभी लोग लड़के के पास आ जाते है और उसको उठाने लगते है। वहीं पास में खड़ा एक स्टाफ लड़के को उठाता है जिसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है।

लड़के चलने में हुआ असमर्थ

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @indianaccidents नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। जब तब यह खबर लिखा गया है तब-तक लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा लिया है और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। हालांकि इस वीडियो पर लोगों अलग-अलग प्रकार से कमेंट भी कर रहे है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा की इसकी तो व्हाट लग गई, अब इसका क्या होगा। तो एक दूसरे यूजर ने लिखा की लड़के की हालात बताएं, वह कहा है, कैसा है, “वह जीवित है”, लेकिन गलती से उसकी कुछ रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button