Waterlogging in Gurugram: गुरुग्राम में जलभराव से जाम और गंदगी, दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना
Waterlogging in Gurugram: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शहर के अधिकांश इलाकों में घंटों लंबा जाम लगा रहा और लोगों को ऑफिस व घर पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
पढ़े : Haryana News: हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी बना आफत, कई गांव जलमग्न
“शहर की बदहाली के लिए बीजेपी जिम्मेदार”
दिल्ली स्थित अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि गुरुग्राम की जो दुर्दशा हुई है, उसके लिए राज्य की बीजेपी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह वही जिला है जो हरियाणा को 60% से भी अधिक राजस्व देता है, लेकिन बदले में इसे जलजमाव और गंदगी मिली है।
दीपेंद्र ने कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर यही हाल रहा तो लोगों को ऑफिस और बाजार जाने के लिए नाव और चप्पू का इंतजाम करना पड़ेगा।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
“बादल देखकर लोगों का दिल धड़कने लगता है”
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गुरुग्राम की स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि अब बारिश की संभावना से ही लोग घबरा जाते हैं। घरों में परिजन ऑफिस जाने वाले सदस्यों को सलाह देते हैं कि अगर बारिश हुई तो छुट्टी ले लो, क्योंकि जलभराव के चलते घर लौट पाना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कई बार लोग रात-रात भर सड़कों पर फंसे रहते हैं। ऐसा लगता है जैसे गुरुग्राम अब झीलों और तालाबों का शहर बन गया हो।
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
“हर साल खर्च होते करोड़ों, फिर भी हालात जस के तस”
हुड्डा ने सवाल उठाया कि आखिर हर साल सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या को हल करने के नाम पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि जमीन पर कोई काम नजर नहीं आता।
मुख्यमंत्री और उनके मंत्री सिर्फ बैठकों तक सीमित हैं, जबकि अधिकारियों को दिए गए निर्देश भी जल्द ही भुला दिए जाते हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
“गुरुग्राम बना कूड़ाग्राम और जलजमाव ग्राम”
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गंदगी से परेशान होकर अब तो विदेशी नागरिक तक खुद सफाई करने लगे हैं। उन्होंने बीजेपी की डबल इंजन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “इस सरकार ने गुरुग्राम को कूड़ाग्राम और जलजमाव ग्राम बना दिया है।”
उन्होंने मांग की कि गुरुग्राम जैसे महत्वपूर्ण शहर की बुनियादी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए, वरना इसका सीधा असर प्रदेश की छवि और निवेश पर पड़ेगा।

