UP Lok Sabha Election Results 2024: भाजपा के साथ क्या हो गया खेला, रुझानों में सपा ने पलट रखी है बाजी
UP Lok Sabha Election Results 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 (loksabha election) के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। मतगणना की प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। अब तक आए 77 सीटों के परिणाम में एनडीए 49, इंडिया गठबंधन 27 और अन्य एक सीट पर बढ़त बना ली है। यूपी में लगातार रिजल्ट में बदलाव होता दिख रहा है।
उत्तर प्रदेश को लेकर जारी किए जा रहे लोकसभा चुनाव परिणाम में विपक्षी गठबंधन को बड़ा फायदा मिलता रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर जारी किए जा रहे चुनाव परिणाम में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर रुझानों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। 77 लोकसभा सीटों के अब तक रुझान सामने आए हैं। इसमें 28 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चलती दिख रही है। वहीं, आंवला लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद बढ़त बनाए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी 48 सीट पर बढ़त बनती दिख रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ आने और चुनावी मैदान में उतरने का समीकरण काम करता दिख रहा है। वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी 6 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।
अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने लोकसभा चुनाव से पहले पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी PDA पॉलिटिक्स को आगे बढ़ाने की कोशिश की। माय समीकरण से बढ़कर PDA तक पहुंचाने का असर सीधे तौर पर चुनावी परिणाम में दिख रहा है। कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, मैनपुरी से उनकी पत्नी और निवर्तमान सांसद डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, रायबरेली में राहुल गांधी (rahul Gandhi) आगे चल रहे हैं।
65 सीटों के रुझान में सपा को बड़ी बढ़त
65 सीटों के रुझान में समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) को बड़ी बढ़त मिल गई है। समाजवादी पार्टी को 32 सीटों पर बढ़त मिल गई है। वहीं, भाजपा को 25 सीटों पर रुझानों में बढ़त है। वहीं, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही हैं। आजाद समाज पार्टी एक सीट और रालोद एक सीट पर आगे बढ़ती दिख रही है। कई सीटों पर अप्रत्याशित तौर पर आगे बढ़ती जा रही है।
अजय राय ने बनाई बढ़त
वाराणसी लोकसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में पीएम नरेंद्र मोदी पिछड़ गए हैं। अजय राय 11,480 वोट अब तक हासिल कर पाए हैं। वे PM नरेंद्र मोदी से 6223 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस (congress) के राहुल गांधी 2126 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी 395 वोटों से पीछे चल रहे हैं। सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद 10,163 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, सीतापुर से कांग्रेस के राकेश राठौर 4331 वोटों से आगे चल रहे हैं। बाराबंकी से कांग्रेस के तनुज पुनिया 1097 वोटों से आगे चल रहे हैं।

