Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Satsang Stampede Case: क्या है भोले बाबा के आश्रम के ‘चमत्कारी हैंडपंप’ का रहस्य?

What is the secret of the 'miraculous hand pump' of Bhole Baba's ashram?

Satsang Stampede Case: हाथरस जिले में हुए भीषण हादसे के बाद सुर्खियों में आए सूरजपाल उर्फ ​​भोले बाबा उर्फ ​​नारायण साकार हरि को लेकर लगातार नई चर्चाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला उनकी जन्मस्थली कासगंज के पटियाली क्षेत्र के बहादुर नगर का है। यहां भोले बाबा का आलीशान आश्रम है। जहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में उनके अनुयायी आते हैं। लेकिन खास बात ये है कि आश्रम के बाहर 8 हैंडपंप लगे हैं। अनुयायी इस हैंडपंप को चमत्कारी मानते हैं। इतना ही नहीं इसके पानी को पीने से लोगों की बीमारियां दूर हो जाती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर किसी की बीमारी या मनोकामना पूरी होती है तो वह हैंडपंप लगवाता है।

ऐसी अफवाहें कई जगहों पर देखने को मिलीं, लेकिन जब मीडिया पड़ताल करने आश्रम पहुंची तो मामला कुछ और ही निकल कर आया। स्थानीय लोगों और आश्रम के सेवादारों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि आश्रम में आने वाले लोगों के पीने के पानी के लिए हैंडपंप लगाए गए हैं। ताकि किसी भी श्रद्धालु को पानी की दिक्कत न हो। बताया जाता है कि सूरज पाल उर्फ ​​नारायण साकार हरि के आश्रम बहादुर नगर में उनके सैकड़ों समर्थक और अनुयायी हर रोज आते हैं, जिनके लिए आश्रम के बाहर एक झोपड़ी बनाई गई है। इसमें उनके सेवादार बैठते हैं।

आश्रम के बाहर एक ही लाइन में आठ हैंडपंप लगाए गए हैं, ताकि आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल सुविधा मिल सके। हालांकि, कई लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि इन हैंडपंपों से निकलने वाला पानी चमत्कारी और अमृत के समान है। इसे पीने से हर तरह की बीमारी ठीक हो जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है। वहां के लोगों का मानना ​​है कि ये हैंडपंप आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के पीने के पानी के लिए लगाए गए हैं।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button