Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहरहरियाणा

Haryana Election: क्या विनेश फोगाट होंगी कांग्रेस में शामिल?

Will Vinesh Phogat join Congress?

Haryana Election: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट लगातार चर्चा में हैं। पेरिस ओलंपिक में फाइनल कुश्ती मुकाबले से पहले विनेश 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण खेल से बाहर हो गईं। इससे पहले विनेश ने तीन मुकाबले जीते थे। भारत लौटने पर उनका जोरदार स्वागत भी किया गया।

शुक्रवार को विनेश ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद लगातार चर्चाएं हो रही हैं कि विनेश कांग्रेस में शामिल होने वाली हैं। जिस पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है।

‘यह काल्पनिक सवाल है’

जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा गया कि क्या विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो रही हैं, तो उन्होंने कहा, “यह काल्पनिक सवाल है। खिलाड़ी किसी एक पार्टी के नहीं होते, वे पूरे देश के होते हैं। अगर कोई उनकी पार्टी में शामिल होता है, तो पता चल जाएगा। जो भी पार्टी में शामिल होता है, हम उसका स्वागत करते हैं। आना या न आना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। आज वह हमारे देश की खिलाड़ी हैं, उनके साथ न्याय नहीं हुआ है, उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए। राज्यसभा के लिए विनेश फोगाट को नॉमिनेट किया जाना चाहिए।”

कांग्रेस नेता हुड्डा ने एक बार फिर मांग की है कि विनेश फोगाट को स्वर्ण पदक विजेता का सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि विनेश को वही सम्मान दिया जाना चाहिए जो स्वर्ण पदक विजेता को दिया जाता है। उसे वह सम्मान नहीं दिया गया। सरकार ने उसके लिए रजत पदक सम्मान की घोषणा की।”

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे कहा, “…जिस तरह सचिन तेंदुलकर को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था, उसी तरह विनेश फोगाट को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना चाहिए क्योंकि उनके साथ अन्याय हुआ है और उन्हें न्याय नहीं मिला है।”

बता दें, विनेश फोगाट शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके परिवार से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पर भी पहुंची थीं।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button