Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath reviewing plans for large-scale government job recruitment in 2026.

UP Government Jobs 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए साल 2026 खुशियों की बड़ी सौगात लेकर आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अगले वर्ष प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों पर भर्ती करने जा रही है। इनमें सबसे अधिक भर्तियां पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगी। इसे योगी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती योजनाओं में से एक माना जा रहा है।
Also Read: यूपी बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर! 10वीं-12वीं की एग्जाम सेंटर लिस्ट जारी, तुरंत करें चेक
मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद तेज हुई भर्ती की तैयारी
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने सभी विभागों से खाली पड़े पदों की पूरी जानकारी मांगी। समीक्षा के बाद सीएम योगी ने साफ निर्देश दिए कि खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सरकार ने वर्ष 2026 में करीब डेढ़ लाख पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है।
Also Read: 7994 पदों पर नौकरी पाने का बम्पर मौका, जल्दी करें आवेदन!
पुलिस और शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा नियुक्तियां
सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2026 में पुलिस विभाग में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसमें
●30 हजार आरक्षी (कांस्टेबल)
●5 हजार सब इंस्पेक्टर (SI)
●15 हजार अन्य पद शामिल होंगे
इसी तरह शिक्षा विभाग में भी लगभग 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्तियां सहायक अध्यापक, प्रवक्ता, लेक्चरर और प्रधानाचार्य जैसे पदों के लिए होंगी। शिक्षा विभाग की यह भर्ती लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
Also Read: रेलवे में आने वाली है बड़ी नौकरी की सौगात… 22 हजार से ज्यादा पदों पर होगा चयन!
अन्य विभागों में भी खुलेंगे रोजगार के द्वार
पुलिस और शिक्षा के अलावा सरकार राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती करेगी, जिसमें सबसे ज्यादा पद लेखपाल के होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, आवास विकास, कारागार विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग जैसे कई अहम विभागों में भी करीब 30 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि बाकी में विज्ञापन जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दस साल में दस लाख नौकरियों का रिकॉर्ड
योगी सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। सरकार का दावा है कि ये सभी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हुई हैं। यदि 2026 में प्रस्तावित भर्तियां पूरी हो जाती हैं, तो योगी सरकार अपने दस साल के कार्यकाल में कुल दस लाख सरकारी नौकरियां देने वाली यूपी की पहली सरकार बन जाएगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
युवाओं में बढ़ा सरकार पर भरोसा
पिछले कुछ वर्षों में बिना पर्ची-बिना खर्ची की नीति के चलते युवाओं का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। परीक्षा प्रक्रिया से लेकर चयन तक, हर स्तर पर पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। यही वजह है कि लाखों युवा अब सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं।
2026 युवाओं के लिए सुनहरा साल
कुल मिलाकर कहा जाए तो साल 2026 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। पुलिस, शिक्षा, राजस्व और स्वास्थ्य जैसे बड़े विभागों में बड़े पैमाने पर भर्तियां होने से न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था भी और मजबूत होगी। योगी सरकार की यह पहल युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

