ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस ट्वीट के कारण तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को उठा ले गई पंजाब पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर सिंह बग्गा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित ट्वीट करने के आरोप पंजाब पुलिस ने उनके घर से आज सुबह ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पुलिस आपस में उलझी हुई हैं। तीन राज्यों की पुलिस के आपस में उलझने से मामला थमता नही जा रहा है। जैसे ही तजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी हुई, उसके थोड़ी देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की टीम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। उधर बग्गा को लेकर पंजाब जा रही पुलिस टीम के काफिले को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। वहां दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई और हरियाणा पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। सुबह से ही यह विवाद थमने का नाम ही ले रहा है। लेकिन बग्गा ने ऐसा क्या गुनाह किया जो उन्हें गिरफ्तार किया गया, उनका वह कौन सा ट्वीट था जो उन्हें मुसीबत में डाल दिया। आइए जानते हैं।

बग्गा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

बग्गा पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। बग्गा ने केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया था कि ‘जब 100 ह#@$% मरे होंगे तब जाकर कहीं एक अरविंद केजरीवाल पैदा होता होगा। ‘ बग्गा के इसी ट्वीट के कारण उनका नाता विवादों से जुड़ गया था। तब बग्गा ने कहा था कि एक नहीं, 100 एफआईआर कर लो, अगर अरविंद केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को झूठ बोलेंगे तो, ठहाके लगाएंगे तो मैं छोड़ने वाला नहीं हूं।

ये भी पढ़े- Loudspeaker Controversy: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना मौलिक अधिकार नहीं

पंजाब पुलिस का ये है आरोप

वहीं बग्गा को गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस का कहना है कि बीजेपी नेता ने अपने ट्वीट और बयानों से अलग-अलग समुदायों में दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की है। उन्होंने भड़काऊ बयान दिए हैं, और अफवाह फैलाए हैं। पंजाब पुलिस ने आगे ये भी कहा कि 30 मार्च को एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान बग्गा ने कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल को धमकाया भी था। पंजाब पुलिस का कहना है कि बग्गा को जांच में शामिल होने के लिए 9 अप्रैल, 11 अप्रैल, 15 अप्रैल, 22 अप्रैल और 28 अप्रैल को 5 नोटिस जारी किए गए लेकिन वह जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुए।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button