ट्रेंडिंगमनोरंजन

चुपके-चुपके इस प्रेमी युगल ने संग रचाईं शादी

नई दिल्ली: पिछले कुछ माह में कई टीवी स्टार्स शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। इनमें कई लंबे समय तक एक
दूसरे को डेट करते रहे हैं। इनमें दो अभिनेत्री ऐसी हैं, जिन्होंने अपना जीवन साथी ग़ैर फिल्मी बैकग्राउंड़ वाले चुने हैं, जबकि तीन रूपहले पर्दें से ही संबंध रखते हैं।
सूरज को दिल दे बैठी थी मौनी

जिन अभिनेताओं-अभिनेत्रियों ने हाल ही में शादी की है, उनमें टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय ने दुबई में बैंकर सूरज नाम्बियार को अपने जीवन साथी बनाया है। सूरज नाम्बियार बेंगलुरु के जैन फैमिली से संबंध रखते हैं। मौनी और सूरज की मुलाकात दुबई में हुई थी और पहली बार में ही मौनी सूरज को दिल दे बैठी थी। लम्बे समय तक रिलेशनशिप के बाद आख़िर मौनी और सूरज एक-दूजे के हो ही गये।
लाइम लाइट से दूर रहते हैं वरूण

टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने भी अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे ले लिये। करिश्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, लेकिन बिजनेसमैन वरुण लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। मूल रूप से बेंगलुरु निवासी मुंबई में रहकर बिजनेस करते हैं।
बालिका वधू सीरियल में श्याम के किरदार से चर्चा में आए विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर के साथ शादी की है। इन दोनों की 2019 में ही सगाई हो गयी थी। विक्रांत और शीतल इन दिनों टीवी और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं।

अपने संबंधों को मज़बूत रखने के लिए ध्यान में रखें ये 5 बातें
चार साल तक डेट करते रहे फरहान अख्तर

फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर चार साल तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं। फरहान की यह दूसरी शादी है, जबकि शिवानी दांडेकर की पहली शादी है। फरहान की पहले अधुना भवानी से शादी कर चुके थे और फरहान और अधुना के दो बच्चे भी हैं। 2017 में फरहान अधुना से तलाक़ लेने के बाद शिवानी को डेट करने लगे थे और चार साल बाद दोनों विवाह बंधन में बंध गये।
लव रंजन ने कॉलेत सहपाठी अलीशा वैद से की शादी

फिल्म डायरेक्टर लव रंजन ने कालेज में सहपाठी रही अलीशा वैद से आगरा में शादी की। दोनों के बीच कॉलेज के समय से चक्कर था। वे दोस्तों के सामने अपनी रिलेशनशिप की बात स्वीकार नहीं करते थे। बाद में लव रंजन और अलीशा वैद साथ में जब सार्वजनिक स्थानों पर मिलने लगे, तो उनके रिलेशन को गंभीरता तो समझा गया और अब दोनों की शादी हो जाने से फैंस और दोस्त खुश हैं।

admin

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button