ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली: भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पवन सिंह उन्हें प्रताड़ित करते हैं और दो बार उनका गर्भपात भी करा चुके है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पवन सिंह इन सब मामलों में घिरे हैं। इससे पहले भी उनकी पहली पत्नी आत्महत्या की थी। जिसके बाद पवन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगे थे। इसके बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भी उनका विवाद खूब चला था।

विश्व प्रसिद्ध भोजपुरी गीत “तू लगावेलु जब लिपस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक जिला टॉप लागेलू” से फेसम हुए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम भी शादी के एक साल बाद आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद ऐसा आरोप लगा था कि पवन सिंह इनको परेशान करते थे, इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली।

अक्षरा ने लगाए थे आरोप

पवन सिंह, अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। दोनों ने कई गानों और फिल्मों में एक साथ काम किया था। इसके बाद पवन सिंह ने जब ज्योति के साथ दूसरी शादी की तब दोनों अलग हो गए। वहीं जब पवन सिंह अक्षरा से अलग हो गए तब अक्षरा ने उनपर करियर खराब करने का आरोप लगाया। इसके बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की थी।  

और पढ़े- Covid Cases In Delhi: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, हो जायें सावधान, नहीं तो गवानी पड़ेगी जान

खेसारी लाल के साथ विवाद

एक बार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वो नए गायकों को लेकर कुछ गलत टिप्पणी कर रहे थे। पवन सिंह को ये बात पसंद नहीं आई थी और उन्होंने खेसारी लाल यादव की निंदा की थी। इसके बाद दोनों खूब सुर्खियों में रहे थे।

अब पवन सिंह की दूसरी पत्नी ने उनसे अलग होने का ऐलान कर दिया है। पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह ने बलिया की रहनेवाली ज्योति से साल 2018 में शादी रचाई थी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button