ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

नई दिल्ली: शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली से अगरतला पहुंचने के बाद त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। विप्लव देव ने अपना इस्तीफा त्रिपुरा के राज्यपाल एसएन आर्य को सौंपा है।

त्रिपुरा के सीएम शुक्रवार को अगरतला से दिल्ली केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा से मुलाकात करने पहुंचे थे। माना जा रहा है कि अमित शाह और जेपी नडडा के निर्देश पर ही विप्लव देव ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा है।

यहां पढ़ें- आईपीसी की पड़ताल: भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे है दो करोड़ अफ़ग़ानी

दूसरी तरफ भाजपा के पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावाडे त्रिपुरा भाजपा विधायक दल के नये नेता चुने जाने के लिए होने वाली बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाये गये हैं और वे अगरतला में मौजूद हैं। इस बैठक में त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिज्णु देव वर्मा भी भाग लेगें। संभावना जतायी जा रही है कि उप मुख्यमंत्री वर्मा को ही मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी जा सकती है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button