ट्रेंडिंगन्यूज़पढ़ाई-लिखाई

पढ़ाई में मन नहीं लगे तो क्या करें? अपनाएं ये तरीके

नई दिल्ली: अक्सर बच्चे कहते रहते हैं कि ‘यार पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है क्या करूं’? ज़्यादातर ऐसी बातें सुनने को मिलती रहती है। यदि आपका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है, तो इसके बहुत से कारण हो सकते है, जैसे से आपको किसी से प्यार हो गया हो, जिसके कारण आपके दिमाग में केवल वहीं ख़्याल आ रहा हो।

कई घरों का ऐसा माहौल होता है, जहां पढ़ाई कर पाना मुश्किल हो जाता है। जिस घर में हमेशा झगड़ा होता रहता हो उस घर में भी पढ़ाई लिखाई करना आसान नहीं होता है। पढ़ाई लिखाई के लिए हमेशा शांत माहौल की आवश्यकता होती है। अगर बात करें छोटे बच्चों की तो छोटे बच्चे पढ़ाई से बचने के लिए बहानेबाजी करने लगते हैं।

पढ़ाई में मन लगाना है तो अपनाएं ये तरीके

अपना लक्ष्य निर्धारित करें
प्रत्येक आदमी कुछ न कुछ लक्ष्य लेकर चलता है। जैसे किसी का सपना IAS बनने का होता है। किसी का सपना शिक्षक बनने का होता है। प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अलग-अलग सोच होती है। यदि आपका मन पढ़ने में नहीं लग रहा है तो सबसे पहले अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें कि हमें आगे चलकर बनना क्या है, और उसी लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखें। उस लक्ष्य के प्रति आपका समर्पण होना चाहिए। आपके अंदर लक्ष्य को लेकर जुनून होना चाहिए। इस लक्ष्य के कारण आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा।

समय का हमेशा सदुपयोग करें

यदि आपका मन पढ़ने में नहीं लग रहा है तो आप यू-ट्यूब वीडियो के माध्यम से पढ़ भी सकते हैं। यहां पर आप ज्ञानवर्धक वीडियो देख सकते है। यू-ट्यूब पर बहुत सारे वीडियो उपलब्ध होते हैं। यदि आपका मन किताब पढ़ने में नहीं लग रहा है, तो आपके लिए ये बेहतर उपाय है। आप मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई भी कर सकते हैं। इस माध्यम से आपके समय का सदुपयोग भी हो जाएगा।

इनसे दूर रहें

कुछ ऐसे लोग होते हैं जो आपके मन में हमेशा नकारात्मक बात भरते रहते हैं। ऐसे लोग जो नकारात्मक बात करते हैं आप उनसे हमेशा दूर रहिए।


admin

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button