10 Big Announcements by PM Modi: AI Training, Free Coaching and Developed India 2047 (pic-x)
10 Big Announcements by PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए युवाओं, महिलाओं, ऊर्जा, खेल, तकनीक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने AI स्किलिंग से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग तक की योजनाओं का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए सेमीकंडक्टर, सौर ऊर्जा और खेलों में भारत की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की अपील की। आइए जानते हैं लाल किले से पीएम मोदी के संबोधन (10 Big Announcements by PM Modi) की 10 बड़ी बातें।
- एक करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग
पीएम मोदी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देने की घोषणा की।उन्होंने कहा, ‘हाल ही में हमने ‘AI इम्पैक्ट समिट’ भी आयोजित किया था. AI बहुत तेज़ी से फैल रहा है. लाल किले से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं: हमने तय किया है कि अगले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं (10 Big Announcements by PM Modi) को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI की दुनिया में नेतृत्व करने की क्षमता हो.’
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
पीएम मोदी ने कोचिंग के बढ़ते खर्च को मिडिल क्लास और गरीब परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘कोचिंग क्लास को लेकर चल रही होड़ मिडिल-क्लास परिवारों के लिए एक बड़ा बोझ बन गई है… इसलिए, हमने अपने युवाओं के लिए अलग-अलग कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग देने का फैसला किया है.’ पीएम ने कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिभाशाली शिक्षकों को एक साथ लाकर देशभर के युवाओं के लिए मुफ्त (10 Big Announcements by PM Modi) कोचिंग का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
- ओलंपिक के लिए स्पोर्ट्स टैलेंट हंट
भारत के 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के संकल्प का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने खेल प्रतिभाओं की खोज के लिए टैलेंट हंट शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘हमने 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने का संकल्प लिया है… भारत अब उनमें महारत हासिल करने पर जोर देगा. इसके लिए टैलेंट (10 Big Announcements by PM Modi) हंट चलाया जाएगा.’
- ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फोकस
पीएम मोदी ने कहा कि AI, चिप और डेटा सेंटर जैसी आधुनिक तकनीकों के विस्तार के लिए बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होगी। ऐसे में ऊर्जा सुरक्षा भारत की प्राथमिक जरूरत बन गई है। उन्होंने कहा, ‘अब एनर्जी के बिना नई दुनिया को चलाना मुश्किल है, इसलिए हमें chip, AI और डेटा सेंटर के लिए बहुत बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत पड़ेगी. एनर्जी सिक्योरिटी हमारे (10 Big Announcements by PM Modi) समय की मांग है.’
- 7-8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट
पीएम मोदी ने भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि देश में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट पर काम शुरू हो चुका है और इनके उत्पादन का निर्यात भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, ‘आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ते हुए भारत ने अपना सेमीकंडक्टर प्लान – एक बड़ा सेमीकंडक्टर प्लान – शुरू किया. तीन सेमीकंडक्टर प्लांट में काम शुरू भी हो चुका है… आने वाले 7 से 8 सालों में, 7- 8 और सेमीकंडक्टर प्लांट बहुत जल्द शुरू (10 Big Announcements by PM Modi) होने वाले हैं.’
- PM मोदी का ‘सप्त धारा’ फॉर्मूला
प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए ‘सप्त धारा’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 से 7 वर्षों में उन कामों को पूरा करने का प्रयास होगा, जो पिछले कई दशकों में नहीं हो सके। उन्होंने कहा, ‘लाल किले की प्राचीर से, मैं देश के सामने ताकत की ‘सप्त धारा’ का आह्वान करता हूँ. आने वाले 5 से 7 वर्षों में, जो काम पिछले 5 से 7 दशकों में नहीं हो पाया, उसे इस सप्त धारा (10 Big Announcements by PM Modi) की ताकत और क्षमता के ज़रिए हम पूरा करेंगे.’
- महिला आरक्षण जल्द लागू करने की अपील
पीएम मोदी ने महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व देने वाले महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘महिलाओं का सम्मान करने के लिए आगे आएं और यह सुनिश्चित करें कि हमारी माताओं और बहनों को जल्द से जल्द विधानसभाओं और लोकसभा में 33% प्रतिनिधित्व मिले. उन्हें भारत की नीतियां बनाने में (10 Big Announcements by PM Modi) योगदान करने दें.’
- ‘दिमागी नक्सल’ को लेकर चेतावनी
पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि हथियार उठाने वाले नक्सलवाद को कमजोर किया गया है, लेकिन वैचारिक स्तर पर मौजूद चुनौती को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हथियारी नक्सल तो गए लेकिन दिमागी नक्सल को पहचानना होगा.. आइसोलेट करना होगा. दिमागी नक्सल (10 Big Announcements by PM Modi) मौके की तलाश में हैं.’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
- ‘बिजली का बिल जीरो’ का सपना
प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा को आम परिवारों तक पहुंचाने की दिशा में सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि देश की सौर ऊर्जा क्षमता में पिछले वर्षों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पीएम मोदी ने कहा, ‘बारह साल पहले, देश की सोलर एनर्जी क्षमता सिर्फ 2 गीगावाट थी… आज, हमने 160 गीगावाट का लक्ष्य हासिल कर लिया है.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना’ के तहत 50 लाख घरों द्वारा सोलर एनर्जी अपनाने का माइलस्टोन पार (10 Big Announcements by PM Modi) किया जा चुका है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
- 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता के प्रयासों से इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘आज भारत ने एक बहुत बड़ा सपना देखा है… और वह सपना यह है कि जब भारत 2047 में अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेगा, तब हम निश्चित रूप से एक ‘विकसित भारत’ का निर्माण करेंगे और उसे साकार करेंगे.’
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश (10 Big Announcements by PM Modi) का विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प भारत की क्षमता और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

