ट्रेंडिंग

मोदी सरकार के 9 साल पूरे , सीएम योगी ने क्या कुछ कहा जानिए

Politics News: सीएम योगी आज लखनऊ में पत्रकारों के सामने आये। प्रेसवार्ता की और मोदी सरकार के 9 वर्षों की सच्चाई लोगों के सामने कही। उन्होंने हालांकि बहुत सारी बातें कही है लेकिन मूलतः उन्होंने यह कहा कि मोदी के 9 साल में भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है और देश के भीतर और बहरी सुरक्षा में काफी मजबूती आई है। अब भारत को कोई आँख नहीं दिखा नहीं सकता। गरीबो के कल्याण और विकास की योजनाओं की नीव पक्की हुई है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा आज का भारत चार स्तम्भों पर खड़ा है।


गौर कीजियेगा। योगी ने कहा कि भारत का मान कितना बढ़ा है कि अभी हाल में जिन देशों की यात्रा पीएम मोदी ने की है वहां के लोग मोदी से मिलने के लिए आतुर रहे। वहां की सरकार ने उन्हें काफी सम्मान दिया। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने तो पीएम मोदी के पैर छुए और अभिनन्दन किया है। आज से पहले ऐसा नहीं देखा गया था। उन्हें कई सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। ऑस्ट्रेलिया में तो वहां के पीएम ने मोदी को बॉस कहकर सम्बोधित किया। यह देश की जनता का ही सम्मान है।


योगी ने कहा कि देश पूरी तरह से बाहरी सुरक्षा के लिए मजबूत है। आंतरिक सुरक्षा भी काफी सुदृढ़ है। हम अपने पडोसी के साथ हमेशा बेहतर सम्बन्ध रकना चाहते हैं लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जिनकी प्रवृति नहीं बदलती। जम्मू कश्मीर से पूर्वोत्तर तक भारत की सुरक्षा चाक चौबंद हैं। कोई अब बार्ट की तरफ देख भी नहीं सकता। देश के भीतर आस और विश्वास पैदा हुआ है।
योगी ने कहा कि आज देश की जनता के पास वर्ड क्लास का इंफ्रास्ट्रक्चर है। गरीबों को भी एयर कनेक्टिविटी है। आजादी के 70 साल में केवल 74 एयरपोर्ट बने थे। पिछले 9 साल में हमने 74 एयरपोर्ट बनाये हैं। इसके अलावे हाई ,मेट्रो ,वॉटरवे और रेलवे का विकास हमें किया है। देश में परिवर्तन दिख रहा है। और यह परिवर्तन अभूतपूर्व है। रैपिड रेल और नए पोर्ट से देश का माहौल बदला है। हम विकास कर रहे हैं


योगी ने कहा कि मोदी की सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। बिना भेदभाव के लिए यह सरकार सबके लिए काम कर रही है। सभी के लिए योजनाएं बन रही है। और सबको लाभ भी मिल रहा है। देश में 45 करोड़ गरीबो के अकॉउंट खोले गए हैं इससे परिवर्तन भी देकने को मिल रहे हैं। यूपी को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिला है। यह सरकार भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं कर रही। यह आगे भी चलता रहेगा।

Budaun Reporter

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button