India Pakistan Ceasefire : भारत सरकार ने की पाकिस्तान के साथ सीजफायर लागू, जानें क्या होता है क्या होता है सीजफायर?
भारत और पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम (Ceasefire) लागू करने पर सहमति जताई है। यह ऐतिहासिक निर्णय दोनों देशों के सेना संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच फोन पर हुई बातचीत के जरिए लिया गया।
India Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम (Ceasefire) लागू करने पर सहमति जताई है। यह ऐतिहासिक निर्णय दोनों देशों के सेना संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच फोन पर हुई बातचीत के जरिए लिया गया। जानकारी के अनुसार, यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद संभव हो सका। भारत ने यह सीजफायर अपनी शर्तों पर किया है, जिसे पाकिस्तान ने भी स्वीकार किया है।
इस संघर्षविराम के तहत थल, जल और वायु सीमाओं पर सभी सैन्य गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्णय लिया गया है। यह कदम क्षेत्रीय तनाव को कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है। दोनों पक्षों ने इस फैसले की पुष्टि की है, जो इस बात का संकेत है कि वे स्थायी शांति की दिशा में गंभीर हैं।
Read: Indo Pak Ceasefire: ट्रंप की पहल से भारत-पाक में युद्धविराम, भारत सरकार ने दी पुष्टि
अगली बातचीत की तैयारी
इस प्रारंभिक सहमति के बाद, 12 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच एक और दौर की बातचीत प्रस्तावित है। इस बैठक में वृहद मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और यह देखा जाएगा कि स्थायी शांति कायम रखने के लिए दोनों देशों के बीच कौन-कौन से कदम उठाए जा सकते हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्या होता है संघर्षविराम (सीजफायर)?
संघर्षविराम या सीजफायर एक ऐसा समझौता होता है जिसमें दो या अधिक विरोधी पक्ष आपसी सहमति से सशस्त्र संघर्ष को अस्थायी या स्थायी रूप से रोक देते हैं। इसका उद्देश्य युद्धविराम के माध्यम से शांति की दिशा में पहल करना, मानवीय सहायता पहुंचाना और कूटनीतिक वार्ता का मार्ग प्रशस्त करना होता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच यह संघर्षविराम क्षेत्रीय स्थिरता और शांति के लिए एक सकारात्मक संकेत है। यदि आगे की बातचीत सफल रही तो यह समझौता दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय खोल सकता है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV