Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में पूजन व्यवस्था की नई शुरुआत… हर मंदिर में होंगे 2 पुजारी, 10 पुजारी किए गए नियुक्त
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में पूजा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 10 नए प्रशिक्षित पुजारियों की नियुक्ति की है। ये पुजारी राम मंदिर के साथ-साथ परिसर के अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना करेंगे। 5 जून को होने वाले दूसरे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले ये नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। हर मंदिर में दो पुजारियों की व्यवस्था होगी और एक निश्चित रोटेशन लागू किया जाएगा। ताकि सभी मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना हो सके।
Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर की पूजा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षित 10 नए पुजारियों को अब राम मंदिर के साथ ही दीवारों पर स्थित अन्य देवी-देवताओं और ऋषियों के मंदिरों में पूजा के लिए नियुक्त किया जाएगा। यह प्रक्रिया दूसरे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले पूरी कर ली जाएगी। ताकि 5 जून के बाद इन नए पुजारियों की सेवाएं औपचारिक रूप से शुरू की जा सकें।
पढ़े : एक और इतिहास रचने को तैयार अयोध्या, राम मंदिर परिसर में आएंगे भोलेनाथ
राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थित राम दरबार व अन्य मंदिरों में स्थित देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को पूरी होनी है। इसके साथ ही ट्रस्ट के नए नियमों के अनुसार सभी मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। इसी क्रम में ट्रस्ट अब 10 और प्रशिक्षित पुजारियों को पूजा व्यवस्था में शामिल करने जा रहा है, जिन्हें अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी दी जाएगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
6 माह में 20 पुजारियों को विशेष प्रशिक्षण
खास बात यह है कि हर मंदिर में दो पुजारियों की व्यवस्था होगी और पुजारियों की नियुक्ति एक तय रोटेशन के तहत की जाएगी, ताकि सभी मंदिरों में नियमित, निरंतर और अनुष्ठानिक पूजा-अर्चना हो सके। यह रोटेशन व्यवस्था 5 जून से लागू होगी। पिछले साल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति के निर्देशन में 20 पुजारियों को 6 महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। यह प्रशिक्षण रामानंदाचार्य परंपरा के अनुसार आचार्यों द्वारा दिया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी को अर्चक का प्रमाण पत्र दिया गया था।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
उचित पूजा की व्यवस्था
इनमें से 10 पुजारियों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है और अब बाकी पुजारियों को भी सेवा में शामिल किया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम जन्मभूमि परिसर में देवी-देवताओं और ऋषियों के लिए बनाए गए मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए ट्रस्ट इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि किस तरह सभी मंदिरों में पुजारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और मंदिरों के रखरखाव की उचित व्यवस्था की जाए।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV