JAC Board12th result 2025: JAC 12वीं का इंतजार खत्म! बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी ,टॉप पर रहा ये जिला, तुरंत करें चेक
झारखंड के 12वीं की परीक्षा के बार रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए गुड न्यूज है। JAC आज 12वीं के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
JAC Board 12th result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं क्लास के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल लातेहार जिला दोनों ही स्ट्रीम में सबसे ऊपर रहा है। साइंस में कुल 79.26% बच्चे पास हुए, वहीं कॉमर्स में 92% बच्चे सफल रहे। ये पिछले सालों से अच्छा रिजल्ट है।
पढ़ें : वायुसेना में बंपर भर्ती का ऐलान, 10वीं-12वीं पास के लिए सीधी एंट्री, आवेदन शुरू!
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार परीक्षा में नकल रोकने और सब कुछ साफ रखने पर जोर दिया गया था, जिसका फायदा बच्चों के रिजल्ट में दिख रहा है। साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.29% रहा, जबकि लड़कों का 78.47% रहा। मतलब लड़कियों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है।
रैंक | जिला | पास प्रतिशत |
---|---|---|
1 | लातेहार | 88.020% |
2 | कोडरमा | 86.970% |
3 | पलामू | 85.790% |
4 | हजारीबाग | 84.790% |
5 | गिरिडीह | 82.740% |
6 | गुमला | 82.650% |
7 | जामताड़ा | 80.530% |
8 | देवघर | 80.100% |
9 | चतरा | 78.800% |
10 | रामगढ़ | 78.600% |
11 | धनबाद | 77.990% |
12 | बोकारो | 77.650% |
13 | पश्चिमी सिंहभूम | 77.600% |
14 | गोड्डा | 76.750% |
15 | सिमडेगा | 76.710% |
16 | रांची | 76.080% |
17 | पाकुड़ | 76.020% |
18 | लोहरदगा | 71.960% |
19 | पूर्वी सिंहभूम | 70.910% |
20 | साहेबगंज | 70.670% |
21 | गढ़वा | 70.150% |
22 | सरायकेला | 68.440% |
23 | दुमका | 65.020% |
24 | खूंटी | 60.810% |
अपना रिजल्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर आपको “JAC 12th Result 2025” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा।
- सारी जानकारी सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। आप चाहें तो इसे प्रिंट कर सकते हैं या अपने फोन/कंप्यूटर में PDF के रूप में सेव कर सकते हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
SMS से (अगर इंटरनेट काम न करे):
अगर आपका इंटरनेट धीमा है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप बस एक SMS भेजकर भी रिजल्ट देख सकते हैं:
- अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं।
- एक नया मैसेज टाइप करें: JHA12 <स्पेस> अपना रोल नंबर (जैसे: JHA12 12345678)
- यह मैसेज 56263 नंबर पर भेज दें।
- कुछ ही सेकंड में, आपका पूरा रिजल्ट आपके फोन पर मैसेज के रूप में आ जाएगा।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV