Ludhiana by-election: आम आदमी पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत, 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
लुधियाना उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी रणनीति को धार देने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, और दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
Ludhiana by-election: लुधियाना उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी रणनीति को धार देने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, और दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस बार खास बात यह है कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और रैलियों को संबोधित करेंगी।
क्रिकेटर हरभजन सिंह और अन्य बड़े नाम भी सूची में
आम आदमी पार्टी ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में क्रिकेट जगत की हस्ती हरभजन सिंह को भी शामिल किया है, जो अब राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा संजय सिंह, राघव चड्ढा, डॉ. संदीप पाठक, बलबीर सिंह सीचेवाल, और अशोक मित्तल जैसे राज्यसभा सांसद भी इस चुनाव प्रचार का हिस्सा होंगे।
दिल्ली-पंजाब की पूरी टीम मैदान में
पार्टी ने दिल्ली और पंजाब की पूरी नेतृत्व टीम को मैदान में उतार दिया है। इसमें आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, और आप नेता राखी बिड़ला शामिल हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक भी होंगे सक्रिय
पार्टी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों जैसे हरपाल सिंह चीमा, हरजोत बैंस, बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल और अन्य प्रमुख नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इसके अलावा विधायक और पार्टी नेता जैसे बलजिंदर कौर, जीवन सिंह संगोवाल, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, दलजीत सिंह ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा और सोनिया मान भी प्रचार अभियान का हिस्सा होंगे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
लुधियाना उपचुनाव आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। स्टार प्रचारकों की यह लंबी सूची दिखाती है कि पार्टी इस चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है और जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अब देखना यह होगा कि यह प्रचार रणनीति मतदाताओं को कितना प्रभावित करती है आदमी पार्टी के चुनाव प्रचारकों का उप चुनाव पर कितना असर होगा।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV