उत्तर प्रदेशन्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

अजय राय ने शुरू की ‘यूपी जोड़ो यात्रा’,BJP सरकार पर बोला जमकर हमला !

Congress Party News UP: कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में यूपी जोड़ो यात्रा शुरू की है, गंगोह में कुरैशियान चौक से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यात्रा की शुरूआत हुई। सहारनपुर, बेहट, गंगोह में कांग्रेस ने यूपी जोड़ो यात्रा की शुरूआत के दौरान कांग्रेसियों में उत्साह दिखाई दिया। गंगोह के कुरैशियान चौक से यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।


दरअसल आपको बता दें कि यूपी जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों के बीच में दूरियां पैदा कर ही हैं। कांग्रेस की ओर से शुरू की गई ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ का उद्देश्य लोगों को एक साथ जोड़ना है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि सरकार से हर वर्ग परेशान है।महिलाओं पर अत्याचार लगातार हो रहे हैं, किसान परेशान हैं, उनको उनकी फसलों का मूल्य नहीं मिल रहा। गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ रहा है। जिस कारण कांग्रेस जनता त्रस्त है। यात्रा के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, प्रदेश सचिव अखिलेश शर्मा, तौकीर आलम, धीरज गुर्जर, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदीप नरवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, सीएलपी लीडर आराधना मोना मिश्रा, विधायक विरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शाहनवाज चौधरी, पूर्व सांसद कमांडो, प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, पूर्व विधायक इमरान मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश सचिव देव रंजन, हेमंत गुर्जर, विधिक चौधरी अहमद हमीद, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, संगठन इंचार्ज अनिल यादव, छवि खान, अजय शर्मा, प्रवीण चौधरी, रिजवान कुरैशी, गौरव भाटी,आदि रहे।

‘सरकार बिना चर्चा के प्रस्ताव पास कराना चाहती है’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा व राज्य सभा के विपक्षी सदस्यों का निष्कासन देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार बिना चर्चा के प्रस्ताव पास कराना चाहती है। उन्होंने का आगामी चुनाव में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गंगोह में प्रेसवार्ता कर रहे थे।

मां शाकंभरी का आर्शीवाद, नारियल फोड़कर किया आगाज !

बता दें कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने श्री शाकंभरी देवी में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए माता से कामना की। जिसके बाद नारियल तोड़कर यूपी जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हु बताया कि यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर सभी लोकसभा क्षेत्र से होते हुए लखनऊ में खत्म होगी। बेहट औऱ ताजपुरा गांव में कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष डॉ. यासमीन राव औऱ अन्य समर्थकों ने भव्य स्वागत किया गया।

Pramod Sharma

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button