धर्म-कर्मन्यूज़राशिफल

वास्तु के इन नियमों का करें पालन जाे आपके लिए रहेंगे बेहद फायदेमंद

Kitchen Vastu Tips: घर में वास्तु के नियमों के साथ-साथ रसोईघर में खाना बनाने और खाना खाने के लिए भी वास्तु शास्त्र में बहुत नियम (Kitchen Vastu Tips) बनाए गए हैं। अगर हम इन नियमों का पालन करें तो घर में खुशहाली व सुख समृद्धि का वास होता है। अगर घर का वास्तु ठीक न हो तो घर में दुःख का वास होता है और व्यक्ति को बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

Kitchen Vastu Tips

Read: जानें कलश से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही होता हैं चमत्कारिक लाभ

घर का वास्तु ठीक होना बेहद ज़रूरी है और किचन का वास्तु सही करने के लिए हमें कुछ बातों का बहुत ख्याल रखने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत में हम सबसे पहले रसोई घर में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस जगह के दोषपूर्ण होने से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। रसोई में वास्तु (Kitchen Vastu Tips) के कुछ नियमों का विशेष रूप से ख्याल रखना जरूरी होता है।

  • आपको बता दें कभी भी रसोई घर सीढ़ियों के नीचे नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो आप हमेशा कर्ज से लदे रहते हैं।
  • शौचालयों के ऊपर या नीचे भी रसोई नहीं होनी चाहिए अगर ऐसा होता है तो परिवार के लोगों की सेहत और धन पर बुरा असर पड़ता है। घर की आर्थिक स्थिति कमज़ोर हो जाती है।
  • खाना बनाते समय आपका मुख दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केवल दक्षिण दिशा ही नहीं बल्कि उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भी भोजन नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है। साथ ही परिवार में गरीबी आने लगती है।
  • रसोई घर की और गैस की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। गंदा रसोई घर आपको कभी भी फलने-फूलने नहीं देगा और ऐसे घरों में नकारात्मक शक्तियों का आगमन होता है।
  • खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ ही रहना चाहिए. यह दिशा ग्रहों के राजा सूर्य की दिशा मानी जाती है। अगर पूर्व दिशा की तरफ मुख करके भोजन किया जाए तो आपको रोग ओर मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। यदि घर का कोई भी सदस्य या बुज़ुर्ग बीमार हो तो इस दिशा में मुख करके खाना खाना चाहिए इससे आपको बहुत लाभ होगा।
  • घर के मुख्य दरवाज़े के बाहर से गैस चूल्हा या चूल्हा आदि नहीं दिखाई देना चाहिए। ऐसा होना बड़ा दोष माना जाता है। अगर रसोई घर आपके मुख्य गेट से दिखाई देता है तो आपके घर से बीमारियां दूर नहीं होती और आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर होती जाती है।
  • कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए । थाली में कभी भी अन्न न छोड़ें और न ही कभी अन्न का अपमान करें।
  • बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सी आदि, इस तरह के बिजली उपकरणों को आप दक्षिण पूर्व कोने में रख सकते हैं। इसके अलावा बर्तन स्टैंड या कोई अन्य भारी वस्तु दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। इसके अलावा आप पूर्व और उत्तर दिशा में कोई हल्का सामान रख सकते हैं।
  • रसोई का सामान रखने के लिए स्लैब, अलमारी आदि को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना ठीक माना जाता है। इसके अलावा आप मसालों और अनाज को इकट्ठा करने के लिए वायव्य कोण का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • साथ ही रसोई घर की खिड़कियों को बड़ा बनाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में रसोई दक्षिण पूर्व यानी अग्नि कोण में होना बेहद जरूरी है। घर की किचन का इस दिशा में होना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा के अलावा आप अपने किचन को उत्तर पश्चिम या पूर्व मध्य दिशा में भी बनवा सकते हैं।
Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button