Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशचुनावट्रेंडिंगराजनीतिराज्य-शहर

Badaun Lok Sabha Latest Update: बदायूं से सपा ने फिर बदला अपना प्रत्याशी, क्या होगा इसका अंजाम

Badaun Lok Sabha Latest Update: बदायूं लोकसभा सीट पर चुनाव जल्द ही होने वाले है। बदायूं लोकसभा के बारे में कहा जाता है कि, यह चुनाव देश की सर्वोच्च पंचायत का चुनाव होगा, लेकिन इस चुनाव को भी सपा ने मजाक का विषय बना दिया। सपा ने बदायूं लोकसभा सीट से इतनी बार अपना प्रत्याशी बदल दिया है कि मैदान में अखाड़ा सजाने से पहले ही सपा अपनी हार मान चुकी है। बार-बार प्रत्याशी बदलने के दो कारण है। पहले एक प्रत्याशी को टिकट दिया तो लगा कि वो बदायूं के अखाड़े में फिट नहीं होगा तो उसे मना कर दिया।

फिर चाचा को दिया तो चाचा पर उम्र का ज्यादा बोझ आ गया तो उन्होंने पलायन कर लिया। अब भतीजे पर भरोसा किया है, लेकिन भतीजे के पांव पहले ही उखड़ गए हैं। सपा ने नामांकन के दिन शाहजहांपुर का प्रत्याशी बदल दिया। इससे पहले रामपुर और मेरठ में भी प्रत्याशी बदला गया, लेकिन जनता कह चुकी है कि प्रत्याशी बदलने से काम नहीं चलने वाला है। पुराना जितना भी लेखा जोखा है चुनाव में उसका हिसाब जनता करेगी। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिल्सी में कही।

सीएम यहां भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र वेदों की भूमि है। इस भूमि ने भारत की परंपरा को नया मार्ग दिखाया। उसी परंपरा का अनुसरण करते हुए भाजपा ने इस क्षेत्र को जीवंत बनाए रखने के लिए मां गंगा की स्मृति को जीवंत बनाए रखते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है।

यह क्षेत्र औद्योगिक विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनने जा रहा है। यह सामान्य चुनाव नहीं है देश की तस्वीर व तकदीर बदलने वाला चुनाव है। आपने देश की आवाज को सुना होगा। दो चरणों के चुनाव में एक स्वर घूम रहा है वो स्वर है फिर एक बार मोदी सरकार का। ये स्वर पूरे देश के अंदर गूंज रहा है को बदायूं में भी गूंजेगा, इसलिए मैं यहां आया हूं। बदायूं हमेशा सकारात्मक शक्तियों के साथ रहा है। बहुत पहले से बदायूं का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होता रहा है। इसलिए इस बार भी होना है।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button