ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

Navratri 2023:नवरात्रि के नौ दिन पहने इन नौ रंगों के वस्त्र, धन से भंडार भर देगी मां दुर्गा

Navratri Colours List 2023: नवरात्रि का आरंभ आज से यानी कि रविवार 15 अक्टूबर से हो रहा है। नवरात्रि का यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा और स्फूर्ति से भरा होता है। नवरात्रि में पहले दिन से लेकर 9वें दिन मां दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा होती है और इन 9 दिनों के लिए भक्त अलग-अलग रंगों के वस्त्र पहनते हैं। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा के सभी 9 रूपों का आशीर्वाद और कृपा प्राप्ते होती है। हम आपको बता रहे हैं नवरात्रि के इन 9 दिनों में आपको किस- किस रंगों के कपड़े पहनकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

नवरात्रि के पहले दिन कर नारंगी और सफेद रंग का उपयोग
नवरात्रि के पहले दिन (Navratri Colours List) कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पर्वत राज हिमालय की पुत्री होने के कारण से उनका वर्ण सफेद है और उनको नारंगी और श्वेत रंग सबसे प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन आपको सफेद रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की (Navratri Colours List ) पूजा करनी चाहिए।

नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद और सिल्वर रंग पहने

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली देवी है। इनके स्वभाव के अनुरूप सफेद रंग सबसे उत्तम माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन सभी को सफेद रंग के वस्त्रा पहनकर पूजा करनी चाहिए। सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक (Navratri Colours List) माना जाता है। इस रंग को पहनकर पूजा करने से आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आत्मLविश्वामस (Navratri Colours List) में वृद्धि होती है।

नवरात्रि के तीसरे दिन का रंग-लाल रंग
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्टाल की पूजा होती है और इस दिन का लकी कलर लाल माना गया है। मां दुर्गा सदैव लाल जोड़े में भक्तों को (Navratri Colours List) दर्शन देती हैं। लाल रंग वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से आपके घर में समृद्धि बढ़ती है। लाल रंग शक्ति और प्रेम (Navratri Colours List) का प्रतीक भी होता है।

नवरात्रि के चौथे दिन पहने नीला और बैंगनी रंग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मां डा की पूजा की जाती है। इस दिन गहरे नीले रंग या फिर बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा के इस रूप की पूजा अर्चना करनी चाहिए ऐसा करने से आपको मां का संपूर्ण आशीर्वाद (Navratri Colours List) मिलेगा। और आपके घर में समृद्धि का वास होगा।

नवरात्रि के पांचवें दिन का रंग-पीला या सुनहरा
नवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां दुर्गा का यह रूप प्रेम और स्नेाह का प्रतीक माना गया है। मां की गोद में स्वामी कार्तिकेय जिन्हें स्कंद भी कहा जाता है। विराजमान होते हैं। मां के इस रूप की पूजा पीले या सफेद कपड़े पहनकर (Navratri Colours List) करनी चाहिए।

नवरात्रि के छठे दिन का रंग-गुलाबी रंग

नवरात्रि की 6ठे दिन का महत्वं सबसे ज्यादा माना जाता है। बंगाली समाज के लोग इस दिन से ही मां दुर्गा की पूजा आरंभ करते हैं। माता का यह रूप कात्यासयनी देवी का माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन कुंवारी कन्याएं गुलाबी वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की (Navratri Colours List) पूजा करें तो उन्हेंल शीघ्र ही सुयोग्य वर मिलता है।

नवरात्रि के 7वें दिन पहने स्ले(टी और कत्थ ई रंग
नवरात्रि के 7वें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा होती है। मां का यह रूप प्रचंड और तेजमयी माना गया है। मां कालरात्रि के भय से दुष्टा दैत्य् थरथर कांपते थे। मां दुर्गा का यह स्वरूप बुराइयों का अंत करने वाला माना गया है। इस दिन स्लेेटी या फिर कत्थई रंग के वस्त्र पहनकर (Navratri Colours List) मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

नवरात्रि के 8वें दिन का रंग-सफेद और बैंगनी

नवरात्रि के 8वें दिन महागौरी माता की पूजा करने का विधान है। महागौरी माता गाय की सवारी करती हैं और इनका वर्ण श्वेत माना जाता है। इस दिन आपको सफेद और बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर माती रानी की पूजा (Navratri Colours List) करनी चाहिए।

नवरात्रि के 9वें दिन का रंग- हरा
नवरात्रि का 9वां और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से आपकी पूजा सफल होती है और आपको मां का आशीर्वाद मिलता है। हरा रंग खुशहली का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से आपके घर में (Navratri Colours List) सुख समृद्धि बढ़ती है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button