Latest UP Crime News: निर्मम हत्या के आईजी ने किया खुलासा, जानें पूरा मामला
Latest UP Crime News: सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या का बड़ा मामला सानमे आया है। संदेह के घेरे में आए 16 लोगों से गहन पूछताछ के बाद पुलिस के शक की सुई आरोपी अजीत पर ही टिक गई थी। छोटे भाई अजीत ने हत्याकांड का पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया है। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बड़ा खुलासा किया है।
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र पल्हापुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या की। जो भाई अभी तक इस पूरे केस को मर्डर के बाद सुसाइड बता रहा था, पुलिस की जांच में वही हत्यारा निकला है। मृतक अनुराग के भाई अजीत ने कबूल किया है कि, उसका भाई और भाभी प्रियंका से पिता के 24 लाख के बैंक कर्ज और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। घर में इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। प्रियंका के आने के बाद विवाद और बढ़ जाता था। इस बार प्रियंका के बच्चों के साथ घर आने पर पूरे परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया।
पुलिस ने इस हत्या की गुथी को सुलझाने में डॉग स्केड और फिंगर प्रिंट स्पेसिलिस्ट की भी मदद ली है। आईजी तरुण गाबा का कहना है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आए उसी के आधार पर साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। अभियुक्त अजीत घटना का मास्टरमाइंड निकला पिता पर 24 लाख कर्ज था जिनको चुकाने से पूर्व ही पिता की मौत हो गईं थी। अजीत ने इस घटना को अंजाम हमेशा अनुई से परेशान होने की वजह से दिया। आए दिन विवाद में अपने को वह प्रताड़ित महसूस कर रहा था। साथ ही पूर्व में भाभी से प्रताड़ित महसूस कर रहा था। पर्याप्त साक्ष आ गए हैं न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएंगे।

