ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Christmas 2022: दिल्ली के इन चार चर्चों को लिस्ट में कर लें शामिल, बच्चों से बड़ों तक सबको पसंद आएगी ये जगह

क्रिसमस (Christmas 2022) के मौके पर इस चर्च को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है जो सभी लोगो को बहुत ज़्यादा पसंद आता है। चर्च में स्पेशल फंक्शन का भी आयोजन किया जा सकता है। ये दिल्ली के डिफेंस कालोनी में स्थित है।

नई दिल्ली: साल के ख़त्म होने के साथ-साथ बच्चो का फेवरेट फेस्टीवल क्रिसमस (Christmas 2022) भी आने वाले है जिसकी तैयारी हर जगह शुरु हो चुकी है। क्रिसमस (Christmas 2022) एक्साइटमेंट और बहुत सारे तोहफों का त्यौहार होता है। इस दिन सिर्फ ईसाई ही नही बल्कि हर मज़हब के लोग चर्च जाते और क्रिसमस मनाते हैं। बच्चो के ये फेस्टीवल ज़्यादा पसंद आता है क्योकि वो चर्च जाकर डेकोरेशन एन्जॉय कर सकते हैं, सेंटा से मिल सकते हैं और ढ़ेर सारे केक खा सकते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हो और वहां के बेस्ट चर्च में जाकर क्रिसमस का लुत्फ उठाना चाहते हो तो आपको इन चर्चो पर ज़रुर जाना चाहिए।

इस बार की लिस्ट में इन चर्चों को करें शामिल

सेंट ल्यूक चर्च

अगर दिल्ली के ख़ूबसूरत चर्च की बात की जाए तो सेंट ल्यूक चर्च इसमे सबसे ऊपर लिस्ट में शामिल है। ये चर्च काफी सुंदर है और इसके डिज़ाइन की जितनी तारीफ करो उतनी कम है। क्रिसमस (Christmas 2022) के मौके पर इस चर्च को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है जो सभी लोगो को बहुत ज़्यादा पसंद आता है। चर्च में स्पेशल फंक्शन का भी आयोजन किया जा सकता है। ये दिल्ली के डिफेंस कालोनी में स्थित है।

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च दिल्ली के सबसे खूबसूरत और पॉपुलर चर्च में से एक है। यहां क्रिसमस और ईस्टर के दिन बहुत से कार्यक्रमो का आयोजन होता है जिसे हर उम्र के लोग काफी एन्जॉय करते हैं। क्रिसमस के वक्त यहां पर सबको पर सबको जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Christmas Day & New Year 2022: इस साल क्रिसमस डे और न्यू ईयर को बनाना है और भी ज्यादा खास, बच्चों के लिए प्लान करें ये सरप्राइज

सेंट थॉमस चर्च

1972 में बना दिल्ली का ये चर्च भी क्रिसमस पर लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। ये चर्च आर.के पुरम में स्थित है और इसकी संरचना मुगलो के डिज़ाइनों से ली गई है जो और चर्चो से इसको अलग बनाती है। क्रिसमस और ईस्टर पर यहां लोगों का भारी भीड़ उमड़ती है और इस दिन इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है।

सेंट जेम्स चर्च

दिल्ली के सबसे पुराने चर्चो में शामिल सेंट जेम्स चर्च का नाम पहले स्किमर चर्च था। ये चर्च कश्मीरी गेट के पास स्थित है और इसे कर्नल जेम्स स्किनर ने बनवाया था। ये दिल्ली के सबसे खूबसूरत चर्चो में से एक है। इस चर्च में वायसराय और क्वीन एलिजाबेथ समेत कई लोग यहां घूमने आ चुके हैं।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button