उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

कैबिनेट मंत्री बोले-नेताजी की आत्मा भी जानती है कि समाजवाद की राह से भटक गये हैं अखिलेश

सपा के डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाने पर उन्होने कहा कि परिवारवाद की राजनीति को जनता ने धूल में मिला दिया। मैनपुरी की भी जनता सपा की परिवारवाद की राजनीति को जवाब देगी। उपचुनाव में भाजपा एकतरफा जीतने जा रही है।

चंदौली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मैनपुरी के उपचुनाव पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर करारा कटाक्ष किया है।उन्होने मुलायम सिंह यादव का नाम तो लिया नहीं लिया। लेकिन कहा कि नेताजी की आत्मा भी जानती है कि उनके पुत्र अखिलेख यादव समाजवाद की राह से भटक गये हैं।

मैनपुरी उप चुनाव में अपर्णा यादव को प्रत्याशी बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ही प्रत्याशी का नाम तय करेगा। हम निर्णय के साथ खड़े हैं। सपा के डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाने पर उन्होने कहा कि परिवारवाद की राजनीति को जनता ने धूल में मिला दिया। मैनपुरी की भी जनता सपा की परिवारवाद की राजनीति को जवाब देगी। उपचुनाव में भाजपा एकतरफा जीतने जा रही है।

राजभर ने पीएम मोदी को भी नेताजी का आशीर्वाद मिला था। समाजवादी पार्टी में अब समाजवाद नहीं रहा। असल समाजवाद पर भाजपा सरकार काम कर रही है।

यह भी पढेंः लाइव आत्महत्याः प्यार में धोखा खाये युवक ने गंगा में लगाई मौत की छलांग, प्रेमिका का भेजी लाइव वीडियो

G-20 के लोगो में कमल निशान होने पर अनिल राजभर ने कहा कि विपक्ष को मोदी के विरोध के सिवा कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है। विपक्षी पीएम का विरोध करते-करते देश और उसके प्रतीकों का विरोध करने लगते हैं। हम गलत या सही हैं, इस बात का जवाब जनता देगी। सभी नेताओं को जन भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।  अन्यथा विपक्ष का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा

अनिल राजभर ने नीतीश कुमार को विपक्ष का पीएम कैंडिडेट बनाए जाने पर कहा कि सभी पिछड़े,अति पिछड़े समाज के लोग हमारे साथ हैं। नीतीश खुद की ऐसा चाहते हैं, उनके सहयोगी दल नहीं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button