Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगराजनीति

BJP VS Congress In 2024 Election Update: बीजेपी द्वारा कोंग्रेस पर हुए प्रहार का तनुज पुनिया ने दिया करारा जवाब

BJP VS Congress In 2024 Election Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीत जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को झूठा और लोकतंत्र के लिए घातक बताते हुए आरोप लगाया कि यह लोग मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं। इन आरोपों पर बाराबंकी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने भारतीत जनता पार्टी को करारा जवाब भी दिया है।

उन्होंने कहा है कि भारतीत जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जनहित के मुद्दों पर कोई बात नहीं की है। जबकि कांग्रेस का घोषणापत्र समाज हित से जुड़े मुद्दों पर तैयार किया गया है। तनुज पुनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा चंदा लेकर धंधा देने वाली सबसे भ्रष्ट पार्टीयों में से एक है।

तनुज पुनिया ने अपने जवाब में क्या कहा

तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं, किसानों और महिलाओं समेत सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर वादे किये गये हैं। इस लिहाज से भारतीत जनता पार्टी हमारे घोषणापत्र से डर गई है और इस तरह के आरोप लगा रही है। समाज के विभाजन का एडेंजा कांग्रेस का नहीं बल्कि भारतीत जनता पार्टी का है।

बंटवारे की राजनीति कांग्रेस नहीं बल्कि भारतीत जनता पार्टी करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में भारतीत जनता पार्टी है इसलिये सवाल उनसे पूछा जाना चाहिये। उन्हेंन इस बात का जवाब देना चाहिये कि पिछले 10 सालों में उन्होंने क्या किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

तनुज पुनिया ने लगाया भारतीत जनता पार्टी पर आरोप

तनुज पुनिया ने आरोप लगाया कि भारतीत जनता पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट हो रहा है। कई राज्यों में भाजपा के लोग ही बीफ एक्सपोर्ट के काम में लगे हैं। भारतीत जनता पार्टी के कार्यकाल में ही बीफ का एक्सपोर्ट बढ़ा है। इस मुद्दे पर भारतीत जनता पार्टी को खुद ही जवाब देना चाहिये। उनका कांग्रेस पर आरोप लगाना एकदम गलत है। भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से चंदा दो और धंधा लो वाला काम किया है।

तनुज ने आरोप लगाया कि भाजपा सबसे ज्यादा भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा देश की सारी संपत्ति अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों के नाम कर रही है। इस सरकार ने किसानों के साथ भी बड़ा धोखा किया है। एक बड़ी गाड़ी पर जितना जीएसटी लगता है उतना ही किसान के ट्रैक्टर पर भी लग रहा है। बोरी से खाद लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में भाजपा खुद को किसान हितैषी सरकार कैसे कह सकती है।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button