Sliderगुजरातट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Plane Crash in Ahemdabad: अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व सीएम रूपाणी का निधन, लंदन जा रहा था एयर इंडिया का विमान

गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में 100 से ज़्यादा यात्रियों की मौत हो गई है। अहमदाबाद से लंदन जा रहे इस विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

Plane Crash in Ahemdabad: अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पूर्व सीएम इस दुर्घटना में बच नहीं पाए।

पढ़े : अहमदाबाद विमान हादसे पर देश में शोक की लहर, नेताओं और आम जनता ने साझा किया दर्द

कितने यात्री विमान में थे सवार?

विमान में 242 यात्री सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। दुर्घटनास्थल से अब तक 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। अधिकांश शव इतने जले हुए हैं कि उनकी पहचान करना बहुत मुश्किल है। डीएनए टेस्ट के बाद ही उनकी पहचान संभव हो पाएगी।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

विमान जिस बिल्डिंग में गिरा, उसमें अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, 15 डॉक्टर घायल हुए हैं।

आपको बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक, विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरा इलाका धुएं से भर गया।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

विमान में विजय रूपाणी की अंतिम तस्वीर

दुर्घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button