दिल्लीराज्य-शहर

दिल्ली में बाढ़ ने दी गहरी चोट, ऐतिहासिक लालकिले के दीवार में दरार!

Delhi news: राजधानी दिल्ली में आई बाढ़ ने इस सारे रिकार्ड तोड़ दिए. दिल्ली पूरी तरह से बाढ़ पीडित हो चुकी है। बाढ़ ने दिल्ली की ऐसी घातक चोट दी है दर्द से गुजर रही है। दिल्ली के दर्द की दास्तां बेहद ही दुखद भरी है। राजधानी दिल्ली को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। तो वहीं यमुना नदी की बाढ़ से 375 साल पुरानी लालाकिले की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाढ़ का पानी भरने की वजह पता लगाने का काम किया जा रहा है। अभी लाल किला का रंग महल, खिजरी दरवाजा की दीवार के पास भी पानी जमकर भरा हुआ है। दिल्ली में बाढ़ के पानी ने सारी सरहदो को पार कर दिया है।  जिसका प्रभाव अब दिल्ली की लाल किले  पर भी देखने को मिला है।

Delhi Red Fort Flood ! Delhi के बाढ़ में डूबा लाल किला! पानी में तैरते नजर आए दिल्ली वाले

हर तरफ पानी ही पानी की लहर है दिल्ली यमुना के वेग में समाने को है। लोगों  के घरों तक पानी में समा गए दुकानों में पानी भर गया। दिल्ली के निचले इलाकों में छोट-छोटी बस्तियां भी उजड़ गई। इतना ही नहीं अगर दिल्ली के पॉश इलाकों की बात करें तो बड़ी-बड़ी इमारतों को भी यमुना के पानी चीरते हुए उनको अपने आगोश में ले चुकी हैं। साथ ही साथ अब दिल्ली में भारी बारिश की भी आंशका जताई गई है।

एक तरफ कुदरत का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कृत्रिम संसाधनों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह आईटीओ, रिंग रोड पर बाढ़ का पानी घुस गया जिसकी वजह से बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है भारी तबाही का तांडव देखने को मिला। बाढ़ का पानी बहते- बहते मथुरा पहुंच गया। मथुरा में भी जल स्तर उच्चतम के करीब जा पहुंचा। बाढ़ का पानी यमुना में पहुंचने की वजह से स्थिति और भी बिगड़ गई है। पानी का एक तेज बहाव की वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुका।

 Delhi Flood Updates ! Delhi Red Fort Flood ! Delhi Flood Alert: Delhi 

साथ ही साथ आपको ये भी बता दें कि  उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंकुदपुर में बाढ़ में तीन युवक डूब गए। इलाके में बाढ़ के पानी की वजह से तीन युवक डूब गए। इस हादसे की जानकारी खुद अधिकारियों ने दी है। जिन्होंने बताया कि लड़कों की पहचान जहांगीर पुरी निवासी निखिल, पीयूष, आशीष के रूप में हुई है। दिल्ली में बाढ़ से संबंधित घटनाओं से हुई मौतों का ये पहला मामला सामने आया है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button