न्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहर

Ludhiana West By-Election 2025: आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की धमाकेदार जीत, कांग्रेस को पछाड़ा

पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। राज्यसभा सदस्य और AAP प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर पार्टी का परचम बुलंद किया।

Ludhiana West By-Election 2025: पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। राज्यसभा सदस्य और AAP प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर पार्टी का परचम बुलंद किया।

पढ़े : CM Bhagwant Mann: अब तक 54,422 युवाओं को मिला रोजगार, यूपीएससी कोचिंग सेंटरों की भी घोषणा

उपचुनाव में मतदान और मतगणना प्रक्रिया

यह उपचुनाव 19 जून 2025 को सम्पन्न हुआ था, जिसमें 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 23 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत हुई। शुरुआत में पोस्टल और होम वोटों की गिनती हुई, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से डाले गए मतों की गणना शुरू की गई।

क्यों हुआ उपचुनाव?

यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मौत के कारण खाली हुई थी। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा और उन्होंने पार्टी को यह सीट दोबारा दिला दी।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

प्रत्याशियों को मिले कुल वोट

आम आदमी पार्टी (AAP): संजीव अरोड़ा – 35,179
कांग्रेस: भारत भूषण आशु – 24,542
बीजेपी: जीवन गुप्ता – 20,323
शिरोमणि अकाली दल (SAD): परउपकार सिंह घुम्मण – 8,203
नोटा (NOTA) – 793

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कुल मतदान और जीत का अंतर

कुल मतदाता: 90,160
जीत का अंतर: 10,637 वोट
नोटा वोट: 793

संजीव अरोड़ा की इस जीत को आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। यह नतीजा न केवल पार्टी के जनाधार को मजबूत करता है, बल्कि विपक्षी दलों – खासकर कांग्रेस और बीजेपी – के लिए एक चेतावनी भी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता भारत भूषण आशु को हार का सामना करना पड़ा, जबकि बीजेपी और अकाली दल की उपस्थिति मुकाबले में कमजोर रही।

यह उपचुनाव पंजाब की राजनीति में आने वाले समय के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

आपको बता दें कि पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। राज्यसभा सदस्य और AAP प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर पार्टी का परचम बुलंद किया। जिस से आप महकमे में खुशी का माहौल है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button