Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव आज मना रहे हैं अपना 52वां जन्मदिन, मायावती, केशव प्रसाद मौर्य समेत इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। मायावती, केशव प्रसाद मौर्य, राम गोपाल यादव समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 1 जुलाई 2025 को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके सुखद व दीर्घायु जीवन की ढेरों शुभकामनाएं।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2025
पढ़े : एक ट्वीट… और सब हैरान! योगी ने अखिलेश को क्या सोचकर दी ये बधाई?
चाचा राम गोपाल यादव ने खास अंदाज में दी बधाई
अखिलेश यादव के चाचा राम गोपाल यादव ने अपने भतीजे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। राम गोपाल यादव ने एक्स पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीए नेता अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह खुश रहें, स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते रहें।”
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के नायक श्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ ।वे सुखी रहें, स्वस्थ रहें शतायु हों और देश को दीर्घ काल तक नेतृत्व प्रदान करते रहें ।@samajwadiparty pic.twitter.com/RPwx3vXEPI
— Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) July 1, 2025
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
चाचा शिवपाल यादव ने भी ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
इधर, चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक्स पर लिखा, “युवा सोच, जनसेवा और संघर्ष की पहचान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समाजवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देगी। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखें और लोक कल्याण के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।”
युवा सोच, जनसेवा और संघर्ष की पहचान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) July 1, 2025
आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समाजवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने वाला है।
ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ…
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख को दी शुभकामनाए
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान श्री राम, भगवान कृष्ण और देवों के देव महादेव के आशीर्वाद से आप स्वस्थ और दीर्घायु हों।”
सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मा. सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 1, 2025
भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।@yadavakhilesh
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TVलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा Aopp डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV