Live UpdateSliderखेलट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

ऋषभ पंत के IPL खेलने पर ‘संकट’, जानिए क्यों?

IPL 2024: Get Latest News Updates on IPL - NWI

Cricket News: आईपीएल 2024 (IPL 2024)  का आगाज होने में बस अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है, सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी जमकर पसीना बहा रहे हैं…तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जी हां आपको बता दें कि भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कार एक्सीडेंट के बाद से ही अभी तक रिकवरी नहीं कर पाए है। हैरानी की बात तो ये है कि अभी भी पंत के IPL खेलने पर संशय बरकरार है।

सूत्रों के मुताबिक खबर ये है कि पंत को अभी तक NCA से खेलने और पूरी तरीके से फिट की इजाजत नहीं मिली है। जिससे की ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 नहीं खेले। क्योंकि BCCI नहीं चाहेगी की पंत एक सीजन के लिए अपने पूरे करियर के साथ खिलवाड़ करें। अगर पंत पूरी तरीके से फिट नहीं हो पाते हैं तो पंत का आईपीएल खेलना लगभग असंभव है।

Read: IPL 2024 Latest News and Updates – News Watch India

दरअसल बता दें कि पंत को एक शानदार खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है, पंत ने भारत के लिए कई सारे मुकाबले खेले हैं…लेकिन एक कार एक्सीडेंट के बाद से ही वो क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं। हालांकि पंत को अभी फिट होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा…पंत काफी हद तक रिकवर हो चुके हैं। बस अब इंतजार है उनके पूरी तरीके के फिट होने का…क्योंकि अगर पंत फिट हो जाते हैं और अगर वो आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं तो कहीं ना कहीं ये टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर होगी….क्योंकि भारत को पंत के रूप में एक शानदार विकेटकीपर और बल्लेबाज मिल जाएगा। भारतीय टीम को अभी इसी साल विश्व कप भी खेलना है। हालांकि टीम लगभग तय है, रोहित शर्मा के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी होगी….तो वहीं हार्दिक उपकप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी का न्यू अंदाज

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल 2024 में नए अंदाज में देखने को मिलेंगे। धोनी का न्यू लुक हर किसी को आकर्षित कर रहा है। ट्विटर पर धोनी की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। जिसमें धोनी लंबे लंबे सिक्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं विराट कोहली अभी क्रिकेट से दूर हैं…रोहित शर्मा की बात करें तो रोहित ने भी अभी तक आईपीएल टीम के साथ नहीं जुड़े हैं लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस बार अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। हार्दिक टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

22 मार्च से होगा आगाज

IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा….चैन्नई और RCB  की टीमें आमने सामने होंगी..एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी होंगे, तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली अपनी टीम के साथ रहेंगे। फैंस को भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि आईपीएल और क्रिकेट को भारत में त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इस बार का आईपीएल इसलिए भी खास है क्योंकि ये IPL महेंद्र सिंह धोनी का लास्ट IPL हो सकता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button