Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

Lok-Sabha Election 2024: करवट लेता यूपी का सियासी मिजाज ,पल्लवी पटेल की कांग्रेस में जाने की बढ़ी उम्मीदें

Uttar Pradesh News | Loksabha election- 2024 Update News UP

Uttar Pradesh News: यहाँ धोखा कौन नहीं देता ! राजनीति में धोखा देना और खाना चलता ही रहता है। यहाँ सब धोखेबाज ही तो है। जिस पर दाव लगाया वही कुछ दिनों बाद धोखेबाज निकल गया। यह सब वर्षों से। कह सकते हैं कि जबसे राजनीति जारी है तभी से धोखा की राजनीति भी चल रही है। राजनीति का तो चरित्र ही यही है।

यूपी की राजनीति भी करवट ले रही है। पहले जयंत चौधरी (Jayant Vhaudhary) के खेल से यूपी की राजनीति बदली और अब लगता है कि पल्लवी पटेल की राजनीति से सपा को धक्का लग सकता है। जानकारी मिल रही है कि सपा विधायक और अपना दल की नेता पल्लवी पटेल पाला बदलने की तैयारी में है। पल्लवी काफी समय से सपा से नाराज है और बार -बार अखिलेश यादव पर हमला करने से नहीं चूक रही है। जब भी बोलने का उन्हें मौका मोलता है वह बोलती है और सपा प्रमुख को घेरे में लेती है।

अभी हाल में ही पल्ल्वी पटेल ने राज्य सभा उम्मीदवारी पर भी सपा प्रमुख को घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं। यानी पिछड़े ,दलित और अल्पसंख्यक। लेकिन टिकट पीडीए को नहीं मिलते। अभी राज्य सभा चुनाव के लिए सपा ने जिनको टिकट दिया है उनमे पीडीए कोई नहीं है। ऐसे में हमें इस पीडीए से कोई लेना देना नहीं। पीडीए से जुड़े लोग सपा को खूब वोट डालते हैं लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिए जाते। ऐसे में इस पीडीए का क्या मतलब है। मै तो इस पीडीए में शामिल नहीं हूँ।

लेकिन मामला यही तक नहीं है। खबर तो यह भी मिल रहा है कि पल्ल्वी पटेल कांग्रेस की रैली में शमिल होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक़ 16 या 17 तारीख को राहुल की न्याय यात्रा वाराणसी पहुँच रही है। वाराणसी में किए कार्यक्रम हैं। बड़ी रैली भी होगी। इसके लिए कांग्रेस के लोग काफी तैयारी कर रहे हैं।

बाबा विश्वनाथ का दर्शन सभी करेंगे और फिर रैली में शामिल होंगे। उधर पल्ल्वी पटेल ने भी कहा है कि वह इस रैली में शामिल होंगी। राहुल के साथ कुछ समय तक यात्रा में चलेगी।

पल्ल्वी पटेल के इस ऐलान के बाद सपा की कितनी नराज है इसकी बात तो नहीं की जा सकती लेकिन अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि पल्ल्वी पटेल सपा से निकलकर कांग्रेस के साथ चुनावी गठजोड़ कर सकती है और राहुल की यात्रा को आगे बढ़ा भी सकती है।

हालांकि अखिलेश यादव खुद भी राहुल की यात्रा में शामिल हो रहे। इसके साथ ही कई अन्य पार्टियों के नेता भी यूपी से राहुल की यात्रा में शामिल होंगे लेकिन पल्लवी पटेल की सपा से नाराजगी और कांग्रेस से नजदीकी आगे क्या गुल खिलेट्री है इसे देखने की जरूरत है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button