Latest Lok Sabha Election News Bihar: लालू की पुत्री रोहिणी आचार्य के भरा नामांकन, लालू ने गाना गाकर बेटी के लिए माँगा वोट !
Latest Lok Sabha Election News Bihar: आज बिहार की राजनीति में बहुत कुछ हुआ। पूरा राजद कुनबा छपरा में मौजूद रहा। सारण की सीट से लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य का आज नामांकन किया। काफी भीड़ उमड़ी थी। पहले नामांकन हुआ और फिर बाद में भाषणबाजी। भाषण देने सभी पहुंचे थे। लालू यादव तो थे ही ,तेजस्वी यादव भी थे। इसके साथ ही पूरा राजद परिवार भी था। पटना से काफी लोग पहुंचे थे। सबने एक ही बात कही इस बार रोहिणी को जिताना है और केंद्र में सरकार बनाना है। बीजेपी को भगाना होगा। मंच से भाषण देते समय लालू खूब रौ में थे। उनकी हर बात पर तालियां बज रही थी। लोग चिल्ला रहे थे और इंडिया गठबंधन का नारा भी लगाते दिखे।
नामांकन के बाद राजेंद्र स्टेडियम में मजमा लगा। मजमा में काफी भीड़ थी। ऐसा लग रहा था मानो पूरा छपरा ही यहाँ उमड़ पड़ा है। मंच भी खूब सजा था। तेजस्वी यादव पहले मंच पर उदित हुए। गाना भी गाय और बहन के लिए वोट देने को कहा। इसके बाद तेजस्वी ने बीजेपी पर खूब हमला किया। बीजेपी भगाओ का नारा भी दिया और बीजेपी को झूठा पार्टी तक कहा।
फिर लालू यादव मंच पर खड़े हुए। जैसे ही मंच पर लालू यादव खड़े हुए भीड़ से नारों की आवाज आने लगी। फिर लालू यादव ने बेटी रोहिणी के लिए सबसे वोट माँगा। इस बीच लालू यादव ने भी गाना गाया। लालू यादव ने कहा कि इतनी कड़ी धुप में आप लोग आये हैं हम आप लोगों को धन्यवाद देते हैं।
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इतनी कड़ी धूप में आप सभी लोग आए हैं, सबको धन्यवाद देते हैं। सरन हमारी कर्मभूमि है। यहाँ के लिए हमने बहुत कुछ किया है। आपलोग भी काफी थक गए होंगे और हम भी थक गए हैं। अब आपके बीच में रोहिणी है। भारी मतों से इनको जिताइये।
फिर लालू प्रसाद यादव ने लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता पहुँच गये गाकर रोहिणी के लिए लोगों का समर्थन मांगा। भाजपा बाबा के संविधान को खत्म करना चाहता है। संविधान बदलना चाहता है। हम किसी भी कीमत पर संविधान को बदलने नहीं देंगे।
लालू यादव ने कहा कि बीजेपी पिछड़े वर्ग के हक़ को ख़त्म करना चाहती है। इसलिए आपलोग इकठ्ठा रहिये। पासी समाज के हमारे बहुत से लोग हैं। हमारी सरकार लाइए। सरकार बनते ही पासी समाज की सभी समस्या दूर कर दी जाएगी।
तेजस्वी भी खूब गरजे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को भगाना है। सरन तो हमारे पिता जी की कर्मभूमि है। यहाँ जो भी काम हमारे पिता ने किया है अब उस काम को और भी आगे बढ़ने का काम हमारी बहन करेंगी। हमारी बहन ने जो बलिदान दिया है ,जो त्याग किया है इसे बताने की जरूरत नहीं है। अब आपलोग रोहिणी को आशीर्वाद दीजिये। यह पिता के काम को आगे बढ़ाएगी और आप लोगों की सेवा करेगी।
नीतीश कुमार पर भी तेजस्वी ने हमला किया। उन्होंने कहा कि मुकेश साहनी के सभी विधायकों को बीजेपी ने खरीद लिया और हमारे चाचा नीतीश जी को हाईजैक कर लिया।

