क्राइमट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा अपराध मायानगरी में, NCRB की चौका देने वाली रिपोर्ट

NCRB Report 2022: महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध (Crime Against Women in Mumbai) के केस में देश के 19 महानगरों में मुंबई दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर दिल्ली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली ऑर्गनाइजेशन national crime records bureau (NCRB) के 2022 के जारी आंकड़ों से ये खुलासा हुआ है।

आमतौर पर सुरक्षित मानी जाने वाली मायानगरी यानि मुंबई में आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अपराध के दर्ज केसों में दिल्ली के बाद मुंबई दूसरे नंबर पर है। एनसीआरबी ने 2022 में हुए देश भर में घटी आपराधिक घटनाओं पर आधारित आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष देश में महज 58 लाख 24 हजार 946 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें आईपीसी के तहत 35 लाख 61 हजार 379 अपराध और राज्य के विशेष कानूनों के तहत 22 लाख 63 हजार 364 अपराध शामिल हैं। हालांकि, 2021 की तुलना में 2022 में साढ़े 4 फीसदी अपराध बढ़े हैं। इनमें पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहला, महाराष्ट्र दूसरा जबकि Madhya pradesh का तीसरा स्थान है।

महाराष्ट्र में पास्को के सर्वाधिक मामले

NCRB द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बाल शोषण (पॉक्सो) के सबसे अधिक 20 हजार 762 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। राज्य बाल शोषण के मामले में पहले स्थान पर है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 20 हजार 415 अपराध दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश (18682), राजस्थान (9370) दूसरे और पश्चिम बंगाल (8950) तीसरे स्थान पर हैं। बाल शोषण और उत्पीड़न के मामले में अन्य शहरों की तुलना में मुंबई दूसरे स्थान पर है। पहले नंबर पर दिल्ली में 7 हजार 400 और मुंबई में 3 हजार 178 मामले बाल शोषण के दर्ज हुए हैं।


रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • देश में मर्डर के 28522 केस दर्ज किए गए, जो 2021 में 29272 थे।
  • 2021 के मुकाबले में मर्डर के केस में 2022 में 2.6 % की कमी।
  • अपहरण के महज 1 लाख 10 हजार 140 मामले, जिनमें 21278 पुरुष, 88861 महिलाएं।
  • औरतों के खिलाफ 4 लाख 45 हजार 256 अपराधों का रिकॉर्ड।
  • 2021 की तुलना में 2022 में 4 % की वृद्धि।
  • 1 लाख 62 हजार 449 अपराध बच्चों से दुर्व्यवहार का केस।
  • बाल शोषण की घटनाओं में 8.7 % की बढ़ोतरी।
  • बुजुर्गों के उत्पीड़न के 28 हजार 545 मामले दर्ज किए गए।
  • cyber crime में 24.4 पर्सेंट की हुई बढ़ोतरी।
  • पूरे देश से 4 लाख 42 हजार 572 नागरिक लापता हैं।
  • लापता लोगों में 1 लाख 49 हजार पुरुष, 2 लाख 93 हजार 500 महिलाएं।
  • देश भर में 83350 बच्चे भी लापता हैं।

पहले नंबर पर है यूपी

यूपी में IPC की विभिन्न धाराओं के तहत 4 लाख 1 हजार 787 केस दर्ज।

  • 3 लाख 74 हजार 38 अपराधों के साथ maharastra दूसरे स्थान पर है।
  • मध्य प्रदेश (298578), राजस्थान (236090), केरल (235858)।

शहरों में मुंबई दूसरे नंबर पर

  • delhi में सबसे अधिक 2 लाख 98 हजार 988 अपराध।
  • मुंबई में दर्ज किए गए अपराध के 69 हजार 289 मामले।
  • बेंगलुरु तीसरे, जयपुर चौथे, अहमदाबाद पांचवें नंबर पर हैं।

हत्या के मामलों में यूपी टॉप पर
उत्तर प्रदेश 3491
बिहार 2930
महाराष्ट्र 2295
मध्य प्रदेश 1978
राजस्थान 1834

शहरों में सबसे ज्यादा हत्याएं दिल्ली में

  • शहरों में हत्या की 501 घटनाओं के साथ दिल्ली पहले स्थान पर है।
  • मर्डर के 173 केस के साथ बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है।
  • मुंबई में हत्या के 135 केस, जबकि लखनऊ में 131, पटना में 107 मामले।

अपहरण में महाराष्ट्र, मुंबई दूसरे नंबर पर

-uttar pradesh में 16,163 अपराध दर्ज
-maharastra में 12,260 और बिहार में 11,822 अपराध

  • Madhya pradesh चौथे, राजस्थान पांचवें स्थान पर
  • शहरों में delhi पहले और mumbai दूसरे नंबर पर है
  • मुंबई में 1754 मामले दर्ज
  • बेंगलुरु (946), जयपुर (787), पटना (664)

महिलाओं के विरुद्ध अपराध
राज्य-अपराधों की संख्या

उत्तर प्रदेश 65,743
महाराष्ट्र 45,331
राजस्थान 45,038
पश्चिम बंगाल 34,738
मध्य प्रदेश 32, 765

शहरों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा
शहर-अपराधों की संख्या
दिल्ली 14,158
मुंबई 6,176
बेंगलुरु 3,924
जयपुर 3,479
हैदराबाद 3,145

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button