ट्रेंडिंगन्यूज़

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को बोले अमर्यादित शब्द, भाजपा माफी मांगने पर अड़ी, अधीर का माफी से इंकार

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के स्थान पर अपने संबोधन में अमर्यादित शब्द कहकर संबोधन किया। इसके बाग भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह के घेरा। लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संस्कारहीन बताते हुए राष्ट्रपति व देश की महिलाओं का अपमान करने पर अधीर रंजन चौधरी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की।

इस पर अधीर रंजन ने गलती से गलत उच्चारण के कारण राष्ट्रपत्नी शब्द निकल जाने की गलती तो मानी, लेकिन इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- हंगामेबाज निलंबित सांसदों का संसद भवन परिसर में धरना, अडियल रवैया जारी, कहा- नहीं मांगेंगे माफी

उधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दावा किया कि अधीर रंजन चौधरी के गलती से मुंह से निकले शब्द के लिए पहले ही माफी मांग चुके हैं। यह बयान देकर सोनिया ने अपने नेता का बचाव करने की कोशिश कर रही हैं।

उधर व राज्यसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति के प्रति गलत शब्दों का प्रयोग करने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस से अविलंब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ-साथ पूरे देश की महिलाओं व जनता से माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति का अपमान किये जाने पर भाजपा कांग्रेस को बख्शने के मूड़ में नहीं है। इस मामले में भाजपा कांग्रेस से दो-दो हाथ करने को तैयार है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button