Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा शुरू, एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू से पहला जत्था किया रवाना
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि हमारे लिए आस्था आतंक से ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसीलिए हम अमरनाथ यात्रा पर आ रहे हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। एलजी मनोज सिन्हा ने बुधवार, 3 जुलाई को 146 वाहनों में सवार अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना किया। यात्रियों का यह जत्था 3 जुलाई को पवित्र शिवलिंग के दर्शन करेगा। तीर्थयात्रियों का यह जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर स्थित श्री अमरनाथ यात्री निवास बेस कैंप से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ।
पढ़े : 3 जुलाई से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जम्मू से कश्मीर तक ऐसे हैं इंतजाम, सुरक्षा भी रहेगी कड़ी
दरअसल, भगवान भोलेनाथ के भक्तों का साल भर का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल की अमरनाथ यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। बुधवार को अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से बालटाल और श्रीनगर के पहलगाम के लिए रवाना हुआ। इस अमरनाथ यात्रा को लेकर भोलेनाथ के भक्त काफी उत्साहित हैं। इस जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने दावा किया कि इस बार की यात्रा आतंकवाद को करारा जवाब है। शिव भक्तों ने कहा कि इस बार आतंकवाद पर आस्था की जीत होगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
लोग सुरक्षित हाथों में हैं
जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने अमरनाथ यात्रा को लेकर कहा कि, हजारों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए यहां आए हैं। दो महीने पहले यहां अलग ही माहौल था, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि कैसे भक्तगण बाबा भोले के नारे लगा रहे हैं। लोगों को विश्वास है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आतंक से बड़ी है आस्था
वहीं यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि हमारे लिए आतंक से बड़ी है आस्था इसीलिए हम अमरनाथ यात्रा पर आ रहे हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। हमें अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा है। श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ का नारा लगा रहे हैं।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV