AAP Punjab: पंजाब की राजनीति में आज एक अहम बदलाव देखने को मिला। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में विधायक बने संजीव अरोड़ा ने पंजाब कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य (Industry & Commerce), निवेश प्रोत्साहन (Investment Promotion) और एनआरआई मामलों (NRI Affairs) जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह शपथ समारोह चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के माध्यम से संजीव अरोड़ा को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। अपने ट्वीट में सीएम मान ने लिखा, ”आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
सीएम मान ने आगे लिखा, ”मुझे पूरा विश्वास है कि संजीव अरोड़ा ईमानदारी और निष्ठा के साथ पंजाब के तीन करोड़ लोगों के लिए काम करेंगे और विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाएंगे।”
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਮਾਣਯੋਗ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਜੀ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੱਛਮੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਜੀ ਨੂੰ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਵਜੋਂ ਸਹੁੰ ਚੁਕਾਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦੀਆਂ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 3, 2025
ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਜੀ ਨੂੰ Industry & Commerce, Investment Promotion, NRI Affairs… pic.twitter.com/1z1kOZe5jf
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
धालीवाल का इस्तीफा, विभागों का पुनर्गठन
इस कैबिनेट फेरबदल के दौरान मौजूदा मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी पहले धालीवाल के पास थी, जो अब संजीव अरोड़ा को सौंप दी गई है। वहीं उद्योग एवं वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन विभाग पहले तरुणप्रीत सिंह सौंद के अधीन थे, जिन्हें अब अरोड़ा संभालेंगे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
संजीव अरोड़ा की नई भूमिका
संजीव अरोड़ा को जो विभाग सौंपे गए हैं, वे पंजाब के आर्थिक विकास, निवेश आकर्षण और विदेशों में बसे पंजाबियों से जुड़ाव को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अब देखना यह होगा कि वे इन अहम जिम्मेदारियों को किस तरह निभाते हैं.
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV