CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत, रायसेन में 416 करोड़ की 12 इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन
CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रायसेन जिले के ग्राम तामोट में 416 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। यह आयोजन प्रदेश के औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि स्वदेशी अभियान के माध्यम से हम एक मजबूत और उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। रायसेन में हो रहा यह निवेश न केवल स्थानीय विकास को रफ्तार देगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी लेकर आएगा।
पढ़े: MP News: उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों संग मनाया रक्षाबंधन, विपक्ष पर साधा निशाना
औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन
इस औद्योगिक क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये की लागत से छह नई इकाइयों का भूमिपूजन किया गया, जो 12 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हैं। साथ ही 116 करोड़ रुपये की लागत वाली छह इकाइयों का लोकार्पण भी किया गया। ये इकाइयां टेक्नोलॉजी, ऑटो, इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे विविध क्षेत्रों में कार्य करेंगी।
भूमिपूजन की गई इकाइयां:
- जेबीएम ऑटो
- बालाजी रोटोमैक
- पोलीहोज इंडिया
- बालाजी माइक्रो प्रिसीजन
- ओम टेलिकॉम लॉजिस्टिक्स
- भंवरदीप कॉपर स्ट्रीप्स
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
लोकार्पण की गई इकाइयां:
- टेकफेब इंडिया
- मेजेस्टिक बासमती राइस
- धाकड़ इंजीनियरिंग सर्विस
- वीयरटेक इंजीनियर्स
- इसान इंडस्ट्रीज
- कनेक्ट वाइड
स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” जैसे अभियानों को प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। स्थानीय संसाधनों और प्रतिभाओं को प्राथमिकता देकर राज्य में निरंतर औद्योगिक निवेश हो रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्टार्टअप्स और छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा दे रही है। टेक्सटाइल उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
आगामी परियोजनाएं और योजनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 10 अगस्त को रायसेन में बीईएमएल रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री का भूमिपूजन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा।
25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धार में पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे।
इसके साथ ही प्रदेश में एयर कार्गो सुविधा और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए प्रति फ्लाइट 15 लाख रुपये का अनुदान देने की नई नीति लागू की गई है। राज्य में सड़क नेटवर्क का भी तीव्र विकास हुआ है, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रोजगार और सामाजिक योजनाएं
राज्य सरकार रोजगारपरक उद्योगों पर प्रति श्रमिक 5000 रुपये का अनुदान दे रही है। इसके साथ ही:
एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है।
सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहगीरों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
उद्योगपतियों की प्रतिक्रिया
विनप्रो रिसाइकल्स, चोईथराम फूड्स और बिलीफ फूड्स प्रा. लि. को भूमि आवंटन के आशय पत्र सौंपे गए।
विनप्रो के एमडी विनय अग्रवाल ने 125 करोड़ रुपये के निवेश से प्लास्टिक वॉटर बॉटल निर्माण संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उन्हें केवल 24 घंटे में 17 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई।
जेबीएम ऑटो के प्रेसिडेंट विनय महेश्वरी ने कहा कि उनकी कंपनी रायसेन इकाई में 2026 तक उत्पादन शुरू करेगी, जिससे लगभग 400 लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में रायसेन जैसे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की यह शुरुआत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में एक सशक्त पहल है। इससे न केवल औद्योगिक ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी बेहतर भविष्य की राह मिलेगी।

