Prime Minister Narendra Modi released a new video message on the paper leak issue, announcing a high-level task force led by Nandan Nilekani for examination reforms. (Image Source: x)
PM Modi on Paper Leak: देशभर में पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा सुधारों को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, भरोसेमंद तथा तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से (PM Modi on Paper Leak) काम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने नए वीडियो संदेश में परीक्षा सुधारों के लिए इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक हाई लेवल टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया। वहीं, सरकार संसद में सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और अनियमितताओं (PM Modi on Paper Leak) को रोकने के लिए संशोधन विधेयक भी पेश करने जा रही है।
इंस्टाग्राम पर साझा किया तीसरा वीडियो संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने तीसरे वीडियो संदेश में परीक्षा सुधारों को लेकर सरकार की आगामी रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को आधुनिक तकनीक से लैस करने और उसमें पारदर्शिता (PM Modi on Paper Leak) बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाई जा रही है।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘फ्रेंड्स विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार अनेक कदम उठा रही है. जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वो जेलों में सड़ रहे हैं. हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं. हम कल पार्लियामेंट के अंदर भी कठोर कानूनों के प्रावधान के साथ नए कानूनों को बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. लेकिन हमें (PM Modi on Paper Leak) भविष्य के लिए सोचना है. हमारी परीक्षा पद्धति विश्वसत हो. हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो. हमारी परीक्षा पद्धति में टेक्नोलॉजी का सबसे ज्यादा उपयोग हो.
इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए, विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स श्रीमान नंदन नीले जी के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया गया है. जो एग्जामिनेशन रिफोर्म की तरफ फोकस करेगा. और जल्द (PM Modi on Paper Leak) ही आने वाली परीक्षा प्रणाली को इसकी रिपोर्ट के आधार पर कर दिया जाएगा.’
नंदन नीलेकणी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
परीक्षा सुधारों के लिए गठित हाई लेवल टास्क फोर्स की कमान नंदन नीलेकणी को सौंपी गई है। नंदन नीलेकणी इन्फोसिस के सह-संस्थापक हैं और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पहले अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने आधार परियोजना को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के साथ-साथ भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका (PM Modi on Paper Leak) निभाई। डिजिटल इंडिया मिशन को गति देने में भी उनका अहम योगदान माना जाता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
संसद में पेश होगा परीक्षा सुधार से जुड़ा संशोधन विधेयक
सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए 27 जुलाई 2026 को संसद में Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस संशोधन विधेयक को सदन में पेश करेंगे। विधायी कार्यों के एजेंडे में शामिल इस बिल का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित (PM Modi on Paper Leak) साधनों और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आंदोलन के बाद सरकार ने उठाए कई बड़े कदम
नीट यूजी पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में छात्रों का लंबा आंदोलन देखने को मिला। लगातार विरोध और कई दौर की बातचीत के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार का भरोसा दिया। इसी क्रम में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में प्रशासनिक बदलाव किए गए। इसके साथ ही तत्कालीन शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया गया और शिक्षा मंत्रालय (PM Modi on Paper Leak) की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई। अब सरकार परीक्षा सुधारों को लेकर संस्थागत और कानूनी दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव करने की तैयारी में है।

