Batwara 1947 X Review: Sunny Deol's Best Performance, Shabana Azmi Wins Hearts (pic-x)
Batwara 1947 X Review: सनी देओल और राजकुमार संतोषी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस पीरियड ड्रामा को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी। अब फिल्म देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दी हैं।
शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म की कहानी, भावनात्मक पहलुओं और कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ देखने को मिल रही है। खास तौर पर सिकंदर के किरदार में सनी देओल की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने उनके करियर की बेहतरीन अदाकारी में से एक बताया है। वहीं, शबाना आजमी को कई दर्शकों ने फिल्म की असली जान बताया। तो आखिर ‘बंटवारा 1947’ को (Batwara 1947 X Review) लेकर दर्शकों का फैसला क्या है? आइए जानते हैं।
सनी देओल की परफॉर्मेंस ने जीता दिल
फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर नाम के किरदार को निभाया है। सोशल मीडिया पर शुरुआती प्रतिक्रियाओं में उनके अभिनय की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। एक दर्शक ने लिखा, ‘सनी देओल के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस, मैंने कुछ और उम्मीद की थी लेकिन इस फिल्म ने मेरी राय ही बदल दी। इसे देखने के बाद मुझे समझ आया कि ये असल में कितनी अलग और पावरफुल है’। एक अन्य दर्शक ने फिल्म की कहानी के जरिए बंटवारे के दर्द को महसूस करने की बात कही। उसने लिखा, ‘आजादी ने देश को उसका भविष्य दिया, लेकिन बंटवारे ने अनगिनत घर और बचपन छीन लिए। बंटवारा 1947 गर्व और शोक, दोनों के लिए (Batwara 1947 X Review) जगह बनाती है’।
Awarapan 2 Movie Review: इमरान हाशमी की वापसी में कितना दिखा ‘आवारापन’ वाला जादू? पढ़ें रिव्यू
शबाना आजमी बनीं फिल्म की जान
शबाना आजमी ने फिल्म में माई का किरदार निभाया है और दर्शकों को उनका अभिनय काफी पसंद आया है। कई प्रतिक्रियाओं में शबाना आजमी की परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी बताया गया है। एक दर्शक ने फिल्म को परिवार के साथ देखने लायक इमोशनल कहानी बताया और खास तौर पर शबाना आजमी के किरदार की तारीफ की। दर्शक के मुताबिक, फिल्म महिलाओं (Batwara 1947 X Review) को विशेष रूप से पसंद आ सकती है।
एक यूजर ने लिखा, ‘अगर आप सनी देओल के फैन हैं.. तो यह फिल्म जरूर देखें और अगर आपको भाईचारे और एकता वाली कहानी पसंद है, तो आपको यह और भी ज्यादा अच्छी लगेगी। वरना, आप इसे (Batwara 1947 X Review) छोड़ सकते हैं।’
आगे उसने लिखा, ‘इसमें हमें सनी पाजी का एक इमोशनल पहलू भी देखने को मिलता है, जो मुझे बहुत पसंद आया। लेकिन इस फिल्म की असली जान शबाना आजमी हैं.. उनका काम कमाल का है। बड़े पर्दे पर प्रीति जिंटा को दोबारा देखना भी अच्छा लगा और करण देओल ने भी अच्छा काम किया है। कुल मिलाकर.. Batwara1947 जरूर देखने (Batwara 1947 X Review) लायक फिल्म है’।
कहानी ने पहले असहज किया, फिर भावुक
फिल्म को लेकर एक दर्शक की प्रतिक्रिया काफी अलग रही। उसने कहा कि फिल्म ने भावुक करने से पहले उसे असहज महसूस कराया।यूजर ने लिखा, ‘मुझे यह बात अच्छी लगी कि Batwara1947 ने मुझे इमोशनल करने से पहले असहज महसूस कराया। फिल्म के पहले हिस्से में सिकंदर और हमीदा ने जो फैसले लिए, उनसे मुझे झुंझलाहट हुई। किसी को भी नैतिक रूप से एकदम सही नहीं दिखाया गया है।
लेकिन जैसे-जैसे उनके डर, विस्थापन और असुरक्षा की वजहें समझ आने लगती हैं, आप उन्हें अलग नजरिए से देखने लगते हैं। अच्छे किरदारों को लिखने का यही तो कमाल है’। इस प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म ने सिर्फ बंटवारे के दर्द को दिखाने के बजाय उस दौर में आम लोगों के सामने खड़ी नैतिक दुविधाओं और असुरक्षा को भी कहानी का (Batwara 1947 X Review) हिस्सा बनाया है।
‘गदर’ से भी हुई सनी देओल की तुलना
सनी देओल के एक फैन ने फिल्म देखने के बाद अभिनेता की तुलना उनकी चर्चित फिल्म ‘गदर’ से कर दी। यूजर ने लिखा, ‘अभी-अभी Batwara1947 देखी और सच कहूं तो भाई, मैं अभी भी सदमे में हूं। हमें लगता था कि Gadar उनकी सबसे बेहतरीन फिल्म थी, लेकिन SunnyDeol की यह जबरदस्त (Batwara 1947 X Review) वापसी है!
स्क्रीन पर उनका दबदबा देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क्या जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस है, खासकर दूसरे हाफ में जब वह कहते हैं, ‘नफरत सरहदें बदल सकती है, इंसानियत नहीं’। थिएटर में धूम मचा देने वाली, एकदम जबरदस्त मास्टरक्लास परफॉर्मेंस’। दर्शक की इस प्रतिक्रिया में खास तौर पर फिल्म के दूसरे हाफ और सनी देओल के इमोशनल अंदाज की तारीफ की गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
प्रीति जिंटा और करण देओल की भी तारीफ
फिल्म में प्रीति जिंटा ने हमीदा का किरदार निभाया है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता थी। सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं में प्रीति जिंटा की मौजूदगी को पसंद किया गया है। वहीं करण देओल के अभिनय की भी कुछ दर्शकों ने तारीफ की है। फिल्म में अलग-अलग किरदारों के जरिए (Batwara 1947 X Review) विभाजन के दौर में बिछड़ते परिवारों, डर और अनिश्चितता को दिखाने की कोशिश की गई है।
क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी?
‘बंटवारा 1947’ की कहानी साल 1947 में भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौरान लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म उस दौर में आम लोगों की जिंदगी पर पड़े विभाजन के असर को दिखाती है। डर, विस्थापन, असुरक्षा और बदलते सामाजिक माहौल के बीच किरदार किस तरह अपने फैसले लेते हैं, कहानी इसी के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। सनी देओल फिल्म में सिकंदर और शबाना आजमी माई के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं प्रीति जिंटा ने हमीदा की भूमिका (Batwara 1947 X Review) निभाई है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म
‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शुरुआती X प्रतिक्रियाओं के आधार पर फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती दिखाई दे रही है। खासकर सनी देओल और शबाना आजमी के अभिनय ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर आने वाली शुरुआती प्रतिक्रियाएं दर्शकों की व्यक्तिगत राय होती हैं। फिल्म को लेकर अंतिम तस्वीर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और आने वाले दिनों में सामने (Batwara 1947 X Review) आने वाले विस्तृत रिव्यू से और साफ होगी।

