Awarapan 2 Box Office Collection: Emraan Hashmi Earns 160% Profit in 3 Days (pic-x)
Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी के करियर में ‘आवारापन 2’ किसी टर्निंग पॉइंट से कम नहीं साबित हो रही है। लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट का इंतजार कर रहे अभिनेता की इस फिल्म ने महज तीन दिनों में शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी को दर्शकों का (Awarapan 2 Box Office Collection) जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
रोमांटिक क्राइम थ्रिलर ‘आवारापन 2’ ने तीन दिनों में भारत में 81.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज में फिल्म ने 19.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 117.40 करोड़ रुपये पहुंच गया। करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही अपनी लागत से कहीं (Awarapan 2 Box Office Collection) ज्यादा कमाई कर ली है।
तीन दिन में 117 करोड़ के पार पहुंची ‘आवारापन 2’
‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस शुरुआत शानदार रही। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई बढ़कर 33.75 करोड़ रुपये पहुंच गई। हालांकि रविवार को फिल्म की कमाई में करीब 23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और तीसरे दिन इसने 26 करोड़ रुपये का (Awarapan 2 Box Office Collection) कलेक्शन किया।
इसके बावजूद फिल्म का तीन दिन का इंडिया नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये हो गया। ओवरसीज कलेक्शन को जोड़ने के बाद फिल्म ने दुनिया भर में 117.40 करोड़ रुपये का कारोबार (Awarapan 2 Box Office Collection) कर लिया।
Shaan interview: शान ने बताया लता मंगेशकर की गायकी का वो राज, जिसे सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
45 करोड़ के बजट पर कितना हुआ प्रॉफिट?
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘आवारापन 2’ का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है। वहीं, फिल्म ने तीन दिनों में ही 117.40 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया। इस हिसाब से फिल्म अपनी लागत से काफी आगे निकल चुकी है। रिपोर्ट में फिल्म के प्रॉफिट को 160.89 फीसदी बताया गया है। यानी शुरुआती तीन दिनों में ही ‘आवारापन 2’ ने कमाई के मामले में अपनी लागत को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए इसे इमरान हाशमी के करियर की बड़ी सफलताओं में (Awarapan 2 Box Office Collection) शामिल किया जा रहा है।
15 साल से हिट का इंतजार कर रहे थे इमरान
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ से पहले इमरान हाशमी को लंबे समय से कोई बड़ी हिट नहीं मिली थी। साल 2011 में रिलीज हुई ‘मर्डर 2’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ उनकी आखिरी सफल फिल्मों में शामिल थीं। रिपोर्ट के अनुसार, ‘आवारापन 2’ से पहले इमरान ने 43 फिल्मों में काम किया था, जिनमें ‘जन्नत’, ‘मर्डर 2’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ को हिट का (Awarapan 2 Box Office Collection) दर्जा मिला। ऐसे में नई फिल्म की सफलता उनके करियर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
Hayden Panettiere: ‘हीरोज’ फेम हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन, पिता ने दी भावुक खबर
‘जन्नत’ थी इमरान की पहली बड़ी हिट
इमरान हाशमी ने साल 2003 में ‘फुटपाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 4.15 करोड़ रुपये का लाइफटाइम नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद 2003 से 2007 के बीच इमरान की (Awarapan 2 Box Office Collection) फिल्मों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
इस दौरान उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई, जबकि कुछ फिल्मों ने औसत और सेमी-हिट प्रदर्शन किया। साल 2008 में रिलीज हुई ‘जन्नत’ उनके करियर की पहली बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने करीब 30.10 करोड़ रुपये का लाइफटाइम (Awarapan 2 Box Office Collection) नेट कलेक्शन किया था।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘आवारापन 2’ के बाद अब ‘जन्नत 3’ की तैयारी
‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने ‘जन्नत 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विशेष भट्ट ने जूम से बातचीत में कहा, ‘जन्नत 3 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा.’ ऐसे में अगर ‘जन्नत 3’ में इमरान हाशमी की वापसी होती है तो उनके फैंस के (Awarapan 2 Box Office Collection) लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शिवम पंडित के किरदार ने जीता दिल
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में उनके रोमांटिक और इंटेंस अंदाज को दर्शकों ने पसंद किया है। दिशा पाटनी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी फिल्म की चर्चा का अहम हिस्सा बनी हुई है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का (Awarapan 2 Box Office Collection) सीक्वल है।
पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन समय के साथ इसे दर्शकों के बीच अलग पहचान मिली। अब इसके सीक्वल की शानदार कमाई ने इमरान हाशमी के करियर (Awarapan 2 Box Office Collection) को एक नई उम्मीद जरूर दी है।

