Khalistan flag found at Himachal Vidhan Sabha gate
शिमला: धर्मशाला में शीत कालीन हिमाचल विधान सभा गेट पर रविवार की सुबह खालिस्तान का झंडा लगा मिलने से हड़कंप मच गया। भाजपा की नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे निंदनीय और कायराना हरकत करार दिया है।
ठाकुर ने कहा है कि इस मामले की जांच करायी जा रही है। उनका कहना है कि यहां शीत कालीन सत्र होता है और उस समय विधान सभा की कड़ी सुरक्षा रहती है। इस समय वहां ज्यादा सुरक्षा नही है जिससे रात के अंधेरे में कोई असामाजिक तत्व खालिस्तान का झंडा लगाने जैसा नापाक हरकत कर गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना है कि इस कायरपूर्ण कृत्य करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़े- मोहाली कोर्ट ने जारी किये बग्गा की गिरफ्तारी के वारंट
इस मामले को लेकर हिमाचल के साथ ही दिल्ली में सियासत गरमा गयी। इस प्रकरण में जहां दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर भाजपा पर निशाना साधा है, वहीं शिशौदिया के पुराने साथी रहे कवि कुमार विश्वास ने भी बिना नाम लिये इशारे ही इशारे में अरविन्द केजरीवाल पर तंज कसते हुए देशवासियों को राष्ट्र विरोधी लोगों से सावधान रहने के लिए आगाह किया है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है, उधर खालिस्तानी विधानसभा पर झंडा लगाकर चले गये। ये हिमाचल की आबरु और देश की सुरक्षा का मामला है। जो सरकार विधान सभा नहीं बचा पायी, वह जनता को कैसे बचा पाएंगी।
उधर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है कि मैंने पहले ही चेताया था और अब फिर कह रहा हूं कि देश मेरी चेतावनी को याद रखे। मैने पंजाब विधान सभा चुनाव के समय कहा था, अब उसकी दूसरे प्रदेश पर नजर है। विश्वास का यह ट्विट अप्रत्यक्ष रुप से केजरीवाल के संदर्भ में लिया जा रहा है।

