Many shocking truths revealed in the Gyanvapi Masjid survey report!
वाराणसी: तीन सदस्यीय कोर्ट कमीशन ने सोमवार को तीसरे दिन गौरी श्रृंगार-ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे का शेष 15 फीसदी सर्वे का काम भी पूरा किया। आज मस्जिद के पश्चमी दीवार, कुएं और तालाब का सर्वे किया गया। रविवार को तहखाने के चार कमरों, मस्जिद की मीनारों, गुम्बद और मस्जिद के पास के तालाब को सर्वे किया गया, जबकि शनिवार को मस्जिद के दो कमरों और तहखाने के कुछ कमरों का सर्वे किया गया था। पिछले दो दिन में कोर्ट कमीशन ने सर्वे का 85 कार्य पूरा किया था। कोर्ट कमीशन 17 मई यानी मंगलवार को अपनी सर्वे रिपोर्ट सीनियर डिवीजन कोर्ट को सौंपेगा।
संभावना जतायी जा रही है कि इस सर्वे रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली सच्चाईयां सामने आयेंगी। यदि हिन्दू पक्ष का ज्ञानवापी मस्जिद से पूर्व वहां गौरी श्रृंगार मंदिर होने का दावा सच साबित हुआ तो मुस्लिम पक्ष का भारी झटका लग सकता है। कोर्ट द्वारा सर्वे रिपोर्ट के बारे में मीडिया अथवा किसी को कोई जानकारी न दिये जाने पर सख्त निर्देश दिया था।
यहां पढ़ें- ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दूसरे दिन तहखाने में मिली सुरंग ! हिन्दू पक्ष को मिले कई महत्वपूर्ण सबूत !
अदालत द्वारा सर्वे की कोई जानकारी लीक न करने के आदेश के चलते सर्वे टीम में शामिल लोग अधिकृत रुप से कुछ भी बताने के तैयार नहीं है, लेकिन उन्होने अप्रत्यक्ष रुप से कोर्ट में किये गये अपने दावों को सारे सबूत मिलने को संकेत दिया है। हालांकि इस मामले में सर्वे की जानकारी लीक करने पर सर्वे टीम में एक सदस्य को हटा दिया है।

