12 workers killed, more than 15 injured after factory wall collapses
मोरवी: गुजरात के मोरवी इलाके के हलवद डीआईडीसी में सागर नमक फैक्ट्री की एक दीवार गिरने से 12 श्रमिकों की मौत हो गयी और 15 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बतायी गयी है।

घायलों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। मलबे में कई श्रमिकों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। फैक्ट्री प्रशासन जेसीबी से दीवार के मलबे हटाने के साथ ही नमक की बोरियों को हटवाने का कार्य किया जा रहा है।

घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है। जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

