Sliderक्राइमन्यूज़राज्य-शहरहरियाणा

Latest Gurugram Crime News: गुरुग्राम में मां ने अपने 8 साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या

Mother strangulates her 8 year old son to death in Gurugram

Latest Gurugram Crime News: गुरुग्राम के हरियाणा में एक महिला ने अपने 8 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में शक है कि महिला के किसी के साथ अवैध संबंध थे, बेटे को इस बात का पता चल गया था। हालांकि, सच्चाई की तह तक जाने के लिए पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

यह घटना सिरहौल गांव में हुई। पुलिस का कहना है कि महिला ने इस अपराध के पीछे क्या मकसद अपनाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। हालांकि, संदेह है कि महिला के बेटे को महिला के किसी व्यक्ति के साथ कथित अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। महिला को डर था कि कहीं बच्चा इस बारे में अपने परिवार को न बता दे, इसलिए उसने योजना के तहत बच्चे की जान ले ली।

परिवार लखीमपुर खीरी का रहने वाला है।

आरोपी महिला की उम्र 28 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली है आरोपी महिला की उम्र 28 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो वहां बच्चे के माता-पिता अरविंद कुमार और उनकी पत्नी पूनम देवी मिले। जानकारी के मुताबिक, महिला यूपी के लखीमपुर खीरी की रहने वाली हैं।

बच्चे के पिता गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं

अरविंद कुमार मजदूरी करते हैं।  उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर 18 थाने में शिकायत पत्र दिया है। अरविंद ने बताया कि एक पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी कि उनका बेटा बीमार हो गया है। सूचना मिलने पर वह तुरंत अपने किराए के मकान सरहौल पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि उनके घर पर भीड़ जमा थी और उनकी पत्नी रो रही थी। जबकि बेटा उनके बगल में बेहोश पड़ा था।

बच्चे की गर्दन पर दिख रहे चोट के निशान

अरविंद ने बताया कि वह अन्य लोगों के साथ बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे की गर्दन पर चोट के निशान देखे और हत्या होने का दावा किया।

मां ने बेटे की हत्या की बात कबूली

अधिकारियों ने बताया कि अरविंद की शिकायत के आधार पर सोमवार को सेक्टर 18 थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जब बच्चे की मां को शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की। बता दें कि आरोपी महिला ने जुर्म कबूल कर लिया है, और मंगलवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा-अवैध संबंध का शक

एसीपी (क्राइम) वरुण दहिया ने बताया, आरोपी महिला ने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली है, लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। शक है कि महिला के कथित तौर पर अवैध संबंध थे, जिसके बारे में बेटे को पता चल गया था। हालांकि मामले की जांच की जा रही है और महिला से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button