fire breaks out in noida,noida building fire,fire breakout in noida factory,factory fire in greater noida,fire in noida,fire break out in delhi,what to bring on your first day of work,noida,noida factory fire,news in hindi,cng cylinder blast reasons in hindi,what should i bring on first day of work,bihar news in hindi,fire at greater noida,questions to ask on first day of work,greater noida factory,greater noida,noida factory,bihar samachar in hindi
Noida News: एयर कंडीशनर की वजह से आग लगने की घटना आए दिन सामने आ रही है। इसी क्रम में एक और घटना सामने आई है। जहां 8 जून की रात को दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसायटी के फ्लैट में AC में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। गनीमत रही की हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं जानकारी के मुताबिक आग के ज्यादा फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया था।
यह घटना नोएडा के सेक्टर 74 के सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की है। जहां हाई राइज बिल्डिंग के 11वे फ्लोर में रात के 9 बजे अचानक आग लग गई। वहीं चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौधरी ने बताया कि फ्लैट की बालकनी में AC रखी हुई थी जहां से शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिसके चलते पुरे घर में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची फायर सिक्योरिटी सिस्टम की मदद से आग बुझा ली गई।
बता दे कि इससे पहले 6 जून को गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में भी AC की वजह से आग लगने की घटना सामने आई थी। वहां पर आग पहली मंजिल से फैलकर दूसरी मंजिल तक पहुंच गई थी हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन दो घरों में आग फैलने की वजह से काफी सामान का नुकसान हुआ था।

