खेल

Gautam Gambhir Team India Head  Coach: गौतम गंभीर को कोच बनाना टीम इंडिया को पड़ा भारी, वजह जान हर कोई हैरान!

Gautam Gambhir Team India Head  Coach: क्या गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाना सही फैसला है। क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच में ‘गंभीर’ विवाद है। क्या रोहित शर्मा और गंभीर के बीच में बन पाएगी। क्या गौतम गंभीर युवा खिलाड़ियों के साथ ताल से ताल मिलाकर चल पाएंगे। ये गंभीर सवाल आज लगातार खड़े हो रहे हैं।

दरअसल, टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है। लेकिन श्रीलंका जैसी छोटी टीम के खिलाफ भी 2 मैच बराबर हो गए। हैरानी की बात तो ये है कि वनडे टीम में टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मौजूद हैं। रोहित शर्मा कप्तान हैं….तो वहीं कोहली जैसा ‘विराट’ बल्लेबाज टीम इंडिया के साथ मौजूद है। लेकिन उसके बाद भी मैच टाई हो जाना…ये सवाल खड़े करता है।

सवाल ये कि क्या गौतम गंभीर के प्लान पर टीम इंडिया चल रही है। क्योंकि कई दफा देखा जाता है कि गौतम गंभीर टीम को संभाल रहे होते हैं। कुछ फैसले ऐसे होते हैं जो बेहद ही अलग होते हैं। जैसे की सूर्याकुमार यादव और रिंकू सिंह को आखिरी के ओवर्स में गेंदबाजी कराना…हालांकि ये बात अलग है कि टीम इंडिया ने मुकाबला जीत लिया। लेकिन सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज के होते हुए भी नए नए चमत्कार क्यों ही करने।

जिम्मबाबे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। वापसी हुई उन खिलाड़ियों की जिन्होंने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। सबसे बड़ी बात तो ये है कि शुभमन गिल को तो कप्तान बना दिया है। यानी की अब तय हो गया है कि गिल को टीम से बाहर नहीं निकाला जाएगा।

International Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button